हरियाणाके हिसारमें १५० दलित कुटुम्बोंने किया धर्मपरिवर्तन सदृश जघन्य अपराध !


अगस्त २०, २०१८

हरियाणाके हिसारमें जून २०१७ में गांव भाटलामें नलकूपसे (हैण्डपम्पसे) पानी भरनेको लेकर आरम्भ हुआ विवाद, अब बौद्ध धर्म परिवर्तन तक पहुंच गया ! भाटलामें सोमवारको गुरू रविदास मन्दिरमें कार्यक्रमका आयोजन कर लगभग १५० अनुसूचित परिवारके लोगोंने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया ! इसमें रोहनातसे आए दलित समुदायके २२ लोग भी सम्मिलित हुए !

धर्म अपनानेसे पूर्व बौद्ध भिक्षुओंने अनुसूचित वर्गके लोगोंको धर्म दीक्षा दी । उत्तराखण्ड व सहारनपुरसे आए बौद्ध भन्तों धर्म सागर, भन्ते आनन्द सागर व भन्ते निर्भय सागरने धर्म दीक्षाकी प्रक्रिया सम्पन्न करवाई । इस मध्य उन्होंने भविष्यमें कभी भाजपाको मत न देनेकी शपथ भी ली ।

धर्म परिवर्तनके कार्यक्रमको लेकर रविवार रात्रिसे ही तैयारियां आरम्भ कर ली गई थी । प्रातः १०.३० बजे कार्यक्रम आरम्भ हुआ । वक्ताओंने अपने सम्बोधनमें इस धर्म पविरर्तनके लिए भाजपाको उत्तरदायी बताया । उन्होंने कहा कि भाजपा शासनने ऐसे अधिकारियोंको बैठाया है, जो दलितोंका उत्पीडन कर रहे है ।

धर्म परिवर्तनको लेकर प्रक्रिया भी चलती रही । दोपहर १:३५ पर अधिवक्ता रजत कल्सन कार्यक्रममें पहुंचे । उन्हें भविष्यमें कभी भाजपाको मतदान न करनेका वचश दिलवा कर व बौद्ध धर्म प्रक्रिया पूरी करवा कर, दो बजेतक कार्यक्रमका समापन कर दिया गया । अधिवक्ता रजत कल्सनने बताया कि पुलिस प्रशासनसे मांग करनेके पश्चात भी उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई । प्रतीक्षाके बाद गांवका वातावरण देखनेके पश्चात वह कार्यक्रममें पहुंचे ।

स्रोत : डेलीहण्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution