जीन्द: हरियाणा सरकारके मांग स्वीकार करनेपर १२० दलितोंने अपनाया बौद्ध धर्म !


जून ४, २०१८

सरकारके प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए हरियाणाके जीन्दमें लगभग १२० दलितोंने बौद्ध धर्म अपना लिया है । सरकारकेद्वारा मांगे पूरी न की जानेके बाद इन लोगोंने दिल्लीके ‘लद्दाख बौद्ध भवन’में जाकर बौद्ध धर्मको अपनाया । दलित नेता दिनेश खापडने बताया कि वह पिछले ११३ दिनोंसे जीन्दमें धरने पर थे; लेकिन राज्य सरकारने हमारी एक भी बात नहीं सुनी ।

उन्होंने बताया कि कई बार हमारे समाजके लोग मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टरसे भी मिले; लेकिन सरकारकी ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया । उन्होंने बताया कि हम कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि जो सरकारने वादे किए थे उन्हीं को पूरा करनेके लिए कह रहे हैं ।
वास्तव में, इन सभीकी मांग हैं कि सामूहिक बलात्कारकी ‘सीबीआई’ जांचकी जाए, ईश्वर हत्याकाण्डके परिजनोंको नौकरी दी जाए, जम्मूमें शहीद हुए दलित परिवारको नौकरी दी जाए और इसके अतिरिक्त ‘एससी/एसटी एक्ट’में अध्यादेश लाया जाए !

दिनेश खापडने कहा कि जब सरकारने उनकी मांगोंको नहीं माना, तो उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया । उनका आक्षेप है कि हिन्दू समाजके ठेकेदार, दलितोंका शोषण करने में लगे हैं, ऐसे में धर्म बदलना विवशता बन गई ।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समयमें दलितोंके विरुद्ध हिंसामें बढोतरी हुई है, इसके अतिरिक्त हाल ही में सुप्रीम कोर्टद्वारा ‘एससी/एसटी एक्ट’में किए गए बदलावके बाद भी दलितोंका रोष देखनेको मिला था ।

स्रोत : आज तक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution