पंजाबमें गायोंके कंकालका २० ‘फुट’ ऊंचा ढेर मिला


१३ अक्टूबर, २०२१
      पंजाबके गुरदासपुर जनपदमें धारीवालके गांव कल्याणपुर व बदेशा गांवमें ११ अक्टूबरको ‘पुलिस’द्वारा रात्रि डेढ बजेसे    लेकर सवेरे ५ बजेतक ‘ऑपरेशन’ चलाकर, चल रहे अवैध ‘बूचडखाने’से ११ लोगोंको बन्दी बनाकर, उनके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया गया है । इन सभीपर आरोप है कि ये जीवित गायोंको मार रहे थे ।
      ‘पुलिस’ने बताया, पकडते समय आरोपियोंने तीन गायोंके सिरपर हथौडेसे वार करके उन्हें मार दिया था । एक गाय अधमरी अवस्थामें बेसुध भूमिपर पडी थी; यद्यपि चार गायोंको उन्होंने बचा लिया । मृत गायोंका शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
      सूचना अनुसार, ‘पुलिस’ने हड्डारोडीके ‘मास्टरमाइंड’ नियामत मसीह निवासी तरीजा नगर, रवि निवासी चक्क दीपेवाल (धारीवाल), विक्की पुत्र जैमस मसीह निवासी तरीजा नगर, रवि पुत्र नियामत मसीह तरीजा नगर, थामस मसीह पुत्र जैमस मसीह, जैसम मसीह पुत्र कुन्नण मसीह, जोनी पुत्र हैपी निवास तरीजा नगर, बलकार मसीह पुत्र सरदार मसीह तरीजा नगर, वसीक, नासक और तनवीर निवासी ननौटा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है । बताया जा रहा है कि सूत्रधार नियामत मसीह दीर्घ कालसे यहांपर गायोंको मारकर उनके मांस विक्रय कर रहा था । यहां पशुओंके कंकालोंका २० ‘फुट’ ऊंचा ढेर मिला है ।
     प्रशासनद्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियोंको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए और देशमें गोहत्यापर मृत्युदण्ड देनेका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution