कांग्रेसकी हिन्दूद्रोहिता, शासकीय पत्रोंसे दीनदयाल उपाध्यायका चित्र हटाया !!


जनवरी ३, २०१८

राजस्थानके अशोक गहलोत शासनने सभी शासकीय पत्रोंसे पण्डित दीनदयाल उपाध्यायका चित्र हटानेका आदेश बुधवारको जारी कर दिया ।  राज्यके मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभागने इस आशयका आदेश जारी किया ।

समाचार विभाग ‘भाषा’के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव रवि शंकर श्रीवास्तवकी ओरसे जारी इस आदेशके अनुसार राज्य मन्त्रिमण्डलकी २९ दिसम्बरको हुई बैठकमें किए गए निर्णयके अनुसार यह पग उठाया गया है ।

इसके अन्तर्गत राज्यके समस्त राजकीय विभागों, निगमों, समितियों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओंके ‘लेटर पैड’पर पंडित दीनदयाल उपाध्यायके चित्रका लोगोके रूपमें प्रयोग/मुद्रण करनेके सम्बन्धमें ११ दिसम्बर, २०१७ को जारी परिपत्रको वापस लिया जाता है ।
 


“आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जीके साथ मिलकर राष्ट्रीय जनसंघका आरम्भकर जन-जनमें चेतना जगानेवाले दीनदयाल उपाध्याय सदृश महान विचारकका चित्र कांग्रेसने अपनी संकीर्ण मानसिकताके कारण केवल एक दलमें बांधकर प्रतिबन्धित कर दिया । कांग्रेस सदृश हिन्दूद्रोही दलसे इसके अतिरिक्त अपेक्षा भी क्या की जा सकती है ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution