ईसाई संगठनने भाडेपर लिए हुए भण्डारको धर्मान्तरण हेतु ‘चर्च’में किया परिवर्तित 


३० नवम्बर, २०२१
            देहलीके मटियाला क्षेत्रमें भाडेपर लिए गए एक संग्रहालयको ईसाई ‘मिशनरियों’ने ‘चर्च’में परिवर्तित कर दिया । ईसाइयोंद्वारा यहांपर धर्मान्तरण करानेके प्रयास किए जानेका आरोप है । उन्होंने ‘गोदाम’के स्वामीको जानकारी देना भी उचित नहीं समझा ।                                                                                       ‘विहिप’के प्रवक्ता विजय शंकर तिवारीने ‘ट्वीट’ किया, “देहलीके मटियालामें तीन लाख रुपए प्रति माहके भाडेपर स्थान लेकर, ईसाइयोंद्वारा धर्मान्तरणका खेल खेला जा रहा था, स्थानीय लोगोंको ज्ञात होनेपर, भूस्वामीने अनुबन्ध निरस्त कर दिया और स्थानीय निवासियोंने ‘मिशनरियों’को भगा दिया । ‘विहिप’के प्रवक्ता विनोद बंसलने अपने एक ‘ट्वीट’ किया, “मटियालामें भण्डारागारको छलसे ‘रातों-रात’ ‘चर्च’का नाम देकर धर्मान्तरणका खेल खेलनेकी अनुमति किसने दी ? वहांपर ‘डींग’ मारनेवाले क्या कर रहे थे ?” स्थानीय लोग इस क्षेत्रमें ‘चर्च’के निर्माणके पक्षमें नहीं थे । ज्ञात होनेपर, भूस्वामीने भाडेका अनुबन्ध निरस्त कर दिया और १५ दिवसके भीतर वहांसे साज-सामग्री हटानेके लिए समयकी चेतावनी दी ।
      सनातन धर्मके विरोधी, चाहे मुसलमान हों या ईसाई, छल-बलसे धर्मान्तरण करनेका प्रयास करते हैं, इन्हें रोकने हेतु हिन्दुओंका संगठित होने आवश्यक है ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution