हरित प्राधिकरणका हिन्दू द्रोह, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग किनारे बने हरिगोकुल मंदिरका परिसर ढहाया !


दिसम्बर ११, २०१८

मथुरामें राष्ट्रीय हरित प्राधिकरणके (एनजीटीके) आदेशपर मंगलवार, ११ दिसम्बरको गिरिराज परिक्रमा क्षेत्रमें बने हरिगोकुल मन्दिर परिसरको ढहा दिया गया ! जेसीबीकी सहायतासे मन्दिरके मुख्य द्वार सहित अतिथि भवन, पोशाक, रसोई और भण्डार घरके कक्षोंको भी तोड दिया गया !

हरिगोकुल मन्दिरसे जुडे निर्माण स्थलको वन विभाग और नगर पंचायतकी भूमि बताया जाता है । इसे ध्वस्त करनेके लिए एसडीएम नागेन्द्र सिंह पुलिस बलके साथ उक्त स्थलपर पहुंचे । यहां उन्होंने जेसीबीकी सहायतासे मानसी गंगा मुकुट मुखारविन्द मन्दिर प्रबन्धनसे ही जुडे कामिनी मोक्ष धामके सामने बने हरिगोकुल मन्दिरके निर्माणका ध्वस्तीकरण आरम्भ करा दिया ।

इस कार्यवाहीमें अतिथि भवनके छह कक्ष, रास मण्डल सत्संग भवन हॉल, गिरिराजजीकी पूजाका रसोईघर, पोशाक घर, भण्डार घर और मन्दिरके मुख्य द्वार सहित मन्दिरसे जुडी दुकानोंको भी ध्वस्त कर दिया । इस कार्यवाहीमें कान वाले बाबा मन्दिरके भागको भी ध्वस्त करा दिया । ध्वस्तीकरणकी कार्यवाही लगभग छह घंटे तक चली ।

 

“भारतमें अनेक स्थानोंपर मस्जिदें और गिरिजाघर बने हुए हैं, क्या हरित प्राधिकरणने कभी उनपर कार्यवाही करनेका साहस दिखाया है ? क्या ये पुलिस बल जिनका वेतन हिन्दुओंद्वारा दिए करसे आता है, केवल हिन्दुओंके दमन हेतु ही है ? यह विचारणीय है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution