सितम्बर २३, २०१८
महाराष्ट्रके मुख्यमन्त्री देवेन्द्र फडणवीसने गणेश महोत्सवके समय ‘डीजे और डोल्बी साउण्ड’पर प्रतिबन्धके निर्णयको सही बताते हुए रविवारको कहा कि भगवान गणेशको ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणोंकी आवश्यकता नहीं है । ‘डीजे और डोल्बी’ ध्वनि प्रणालियोंपर शासनके प्रतिबन्ध से कुछ गणेश मण्डलोंमें रोष उत्पन्न हुआ है; लेकिन बम्बई उच्च न्यायालयने इस सप्ताहके आरम्भमें इस प्रतिबन्धको बनाए रखा था । फडणवीसने यहां मुख्यमन्त्री आवास ‘वर्षा’में स्थापित गणेश प्रतिमाके विसर्जनके पश्चात संवाददाताओं से कहा कि भगवान गणेशको डीजे, डोल्बीकी आवश्यकता नहीं है, यह हमारे उत्साहके लिए हमारी आवश्यकता बन गए हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘पारम्परिक संगीत यन्त्र अधिक आनश्दायक होते हैं । अधिक तेज ध्वनिसे ध्वनि प्रदूषण होता है । मेरा मानना है कि धूमधाम कम नहीं होनी चाहिए; लेकिन हमें पर्यावरण और परम्पराओंके बारे में भी सोचना चाहिए ।’’
“परम्पराओं और पर्यावरणको नष्ट करने वाले भी राजनेता ही है ! अन्यथा परम्पराको नष्ट करने वाले हिन्दी चित्रपट जगतके नटोंपर प्रतिबन्ध लगाते और पर्यावरणका सर्वविदित ही है ! क्या प्रतिबन्ध केवल हिन्दुओंके लिए है ? इसप्रकारका प्रतिबन्ध अन्योंपर भी लगे !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply