शिशिर ऋतुमें (जाडेमें) सर्दी-खांसी होना सामान्य बात है; इसलिए प्रकृतिने इस समय बहुतसे ऐसे तरकारी एवं फल दिए हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधी क्षमता बढती है और ऐसे रोगोंसे हमारा बचाव होता है, इसीके अन्तर्गत हरा धनियाका उपयोग आता है । इसमें ‘विटामिन-ए और सी’की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीरमें रोग प्रतिरोधी क्षमताको सशक्त करती है । धनियाको पकाकर खानेसे उसके पोषक तत्त्व ८० % नष्ट हो जाते हैं, इसलिए धनियाको सलाद, चटनी या व्यंजन पकनेके पश्चात ऊपरसे उपयोग किया जाता है । हरा धनियाके नियमित सेवनसे वायरल रोग, सर्दी-खांसी दूर रहता है । इसके नियमित सेवन हेतु आप इसे अपने घरके छोटेसे गमलेमें लगा सकते हैं और ताजा हरा धनियाका उपयोग नित्य कर सकते हैं ।
Leave a Reply