एक कांग्रेसनिष्ठ व्यक्तिने कहा कि आप कांग्रेसके विरोधमें क्यों लिखती हैं ? सभीको बता दें कि हम किसी राजनीतिक पक्ष या व्यक्तिके न तो पक्षधर हैं और न ही उनसे निष्ठा रखते हैं ! जो धर्म और राष्ट्रके विरुद्ध कार्य करता है, हम उनका वैचारिक खंडनकर शुद्ध विचारोंका मंडन करते हैं ! हम धर्मनिष्ठ और ईश्वरनिष्ठ हैं; अतः अधर्म करनेवालोंका विरोध करना हमारा धर्मकर्तव्य है, अब चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस हो या अन्य कोई दल या व्यक्ति हो ! और आप सभीको एक महत्त्वपूर्ण सूचना दे दें, आनेवाले कालमें ईश्वरका मारक तत्त्व कार्यरत रहनेवाला है; अतः यथाशीघ्र अधर्मी पक्ष और अधर्मी व्यक्तिकी निष्ठाको छोड, धर्मके पक्षमें आ जाएं अन्यथा ‘इन्द्राय स्वाहा तक्षकाय स्वाहा’वाला नियम जब लागू होगा तो आप उस पक्षके साथ ईश्वरीय दण्डके भागी बनेंगे ! हम यह आपको भयभीत करने हेतु नहीं कह रहे हैं, आनेवाले हिन्दू राष्ट्रसे पूर्व ईश्वरीय विधान अनुसार सूक्ष्म स्तरपर स्वच्छता अभियान चलेगा, जिसमें सभी दुष्टोंका सर्वनाश होगा ! इसकी पूर्वप्रतीति तो आपको अभीसे मिलने ही लगी होगी ! क्योंकि जिस पाकिस्तानमें एक सप्ताहका राशन नहीं, वह युद्ध हेतु उछल रहा है, वस्तुत: वह अपने सर्वनाशका ही बिगुल अपने लिए बजा रहा है और कुछ नहीं ! आतंकियोंके प्रश्रयदाताके संहार हेतु अब इरान भी आगे आनेवाला है, इसे ही इन्द्राय स्वाहा तक्षकाय स्वाहा कहते हैं ! वैसे ही राष्ट्रद्रोही स्वयं ही खुलकर विष वमनकर अपना परिचय दे रहे हैं जिससे कालानुसार वे दण्डके पात्र बनें ! अतः कालकी गतिको समझकर विवेकसे कार्य करें !
Leave a Reply