तमिलनाडुमें ‘आईएमके’ प्रमुख अर्जुन संपतपर प्रहार करते ‘डीएमके’ व ‘वीसीके’ कार्यकर्ताओंने किए सनातन धर्म विरोधी घोष


०७ दिसम्बर, २०२०

तमिलनाडुमें ‘डीएमके’ व विदुथालाई चिरूथैगल कच्चीके (वीसीके) कार्यकर्ताओंने ‘आईएमके’ व हिन्दुत्ववादी नेता इंदु मक्कल काचीका घेराव करते हुए उन्हें डॉ. भीमराव अम्बेडकरको श्रद्धाञ्जलि देने से बाधित किया । ‘कम्यूनमेग’के प्रतिवेदनके अनुसार, ‘आईएमके’ प्रमुख अर्जुन सम्पत भीमराव अम्बेडकरकी पुण्यतिथिपर उन्हें श्रद्धाञ्जलि देने चेन्नईके राजा अन्नामलाई पुरम स्मारक पहुंचे, जहां इन कार्यकर्ताओंने उन्हें परिसरमें प्रवेश करनेसे रोक दिया । इतना ही नहीं, वरन हिन्दू धर्म विरोधी वक्तव्य देते हुए कार्यकर्ताओंने ‘सनातन धर्मको उखाड फेकेंगे और भगवाको भी मिटा देंगे’, जैसे हिन्दू धर्म विरोधी घोष किए ! वही ‘वीसीके’के ध्वज लिए मुसलमान समुदायके दो सदस्योंने अर्जुन सम्पतका भगवा शॉल खींचनेका भी प्रयास किया । उन्होंने ‘भारत माताकी जय’के उद्घोष करनेपर भी आपत्ति प्रकट की । वामपन्थी सङ्गठनोंके लोगोंद्वारा किए गए ऐसे वर्तनपर अर्जुन सम्पतने कहा कि उनके साथ एक प्रकारसे यह अछूतों जैसा व्यवहार किया गया है, जिसके लिए इन दलोंको लज्जा अनुभव होनी चाहिए । वामपन्थी राजनीतिक दल व ‘वीसीके’ दलके प्रमुख थोल थिरुमावलावनको हिन्दुओं व विशेषकर उच्च जाति समुदायके लोगोंसे अत्यधिक घृणा है । इन्होंने सदैव हिन्दू सङ्गठनोंपर प्रहारकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है । उल्लेखनीय है कि थिरुमावलनने मनुस्मृतिका आधार लेते हुए कहा था कि ब्राह्मणोंमें महिलाओंको ‘सेक्स वर्कर्स’ माना जाता है । उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू धर्ममें महिलाओंका स्थान पुरुषोंसे निम्न रखा गया है । यह सब कथन उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए ‘यूट्यूब चैनल’के ‘पेरियार टीवी’पर साझा किए ।

        समाचार यह स्पष्ट करता है कि आज हिन्दुओंकी विचारधारामें मतभेद व विभाजन आनेका प्रमुख कारण यह वामपन्थी समुदायके लोग ही हैं । ऐसे विषैले सर्पोंको भारत भूमिसे नष्ट होना ही चाहिए, जिससे शेष लोग शान्तिसे रह सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution