पंजाबमें रामलीलाके मंचपर कलाकारोंका मदिरापानकर नृत्य, आयोजकोंको भी बर्तन मांजनेका दिया गया दण्ड
१२ अक्टूबर, २०२१
पंजाबमें हुई रामलीलाके कुछ दृश्यपट सार्वजनिक हुए हैं, जिनमें एकमें एक कलाकार मदिराकी बोतल लेकर मंचपर नृत्य करता तथा दूसरेमें रावणके वेशभूषामें पात्र ‘बन्दूक’ लेकर नृत्य करता दृष्टिगत हुआ । ज्ञात हुआ है कि एक दृश्यपट पटियाला व दूसरा रोपडका है । रोपडका दृश्यपट कबका है ? यह ज्ञात नहीं हो सका ।
५ अक्टूबरको पटियालामें एक कलाकार मदिराकी बोतल लेकर मंचपर चढ गया तथा उसने किसी गीतपर नृत्य आरम्भ कर दिया ।
हिन्दू तख्तके धर्माधीश जगद्गुरु पंचानंद गिरी महाराजने इसका संज्ञान होनेपर नृत्य करनेवाले कलाकार समेत सभी आयोजकोंको ४ घण्टे जूठे बर्तन मांजनेका दण्ड दिया । इतना ही नहीं, आनेवाले ५ शनिवार उन सबको श्रीकालीमाता मन्दिरमें आनेवाले सभी भक्तोंके जूठे बर्तन स्वच्छ करने होंगे ।
आजकल धार्मिक आयोजनोंमें ऐसी फूहडता अनेक बार दृष्टिगत होती है । आयोजक सोचते हैं कि इससे प्रेक्षकोंके जनसमूहमें वृद्धि होगी ।
दिनों दिन धर्महानिका यह दुष्परिणाम है । प्रत्येक हिन्दू यदि अपने बच्चोंको धर्मपालनकी शिक्षा दे, धर्मपर गर्व करना सिखाए तो ऐसी फूहडता कभी नहीं होगी । धर्मगुरुद्वारा दण्ड दिया जाना उचित है । इससे लज्जित होकर ये कलाकार व आयोजक पुनः ऐसी धृष्टता नहीं करेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply