‘मदरसों’की उपस्थिति ही समाप्त हो जाना चाहिए : असम मुख्यमन्त्रीने मुसलमानोंकी अच्छी शिक्षाका श्रेय हिन्दू इतिहासको दिया


२३ मई, २०२२
     भारतको ‘यूनियन ऑफ स्टेट’ कहनेपर असमके मुख्यमन्त्री हिमंता बिस्वा सरमाने राहुल गांधीको ‘आडे हाथों’ लिया है । उन्होंने राहुल गांधीको ‘जेएनयू’वालोंसे अनुशिक्षण (ट्यूशन) पढनेवाला बताया है । मुख्यमन्त्री हिमंताने ‘मदरसा’ शब्द ही समाप्त करनेकी प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि ‘मदरसे’में बच्चोंको प्रवेश दिलवाना ही ‘मानवाधिकारी’का उल्लङ्घन है । यह बातें उन्होंने पाञ्चजन्यके देहली स्थित एक संगोष्ठीमें (सेमिनारमें) शनिवारको (२१ मई २०२२ को) कही हैं ।
       ‘सीएम’ सरमाने ‘मदरसों’को मानवताका ‘दुश्मन’ बताते हुए कहा, “ये ‘मदरसा’ शब्द ही विलुप्त हो जाना चाहिए । जबतक ‘मदरसा’ मस्तिष्कमें घूमेगा, तबतक बच्चा कभी ‘डॉक्टर’ या ‘इंजीनियर’ नहीं बन पाएगा । यदि ये बातें बच्चोंको सिखाई जाएं तो बच्चे स्वयं ही ‘मदरसे’में न जाएं । ‘मदरसे’में बच्चोंका प्रवेश ही मानवाधिकारके उललङ्घनके लिए करवाया जाता है । आप अच्छेसे ‘कुरान’ पढाइए; किन्तु सबसे अधिक गणित और विज्ञान पढाएं ! बच्चोंको आप घरमें ‘मजहबी’ बातें पढाएं !”
       मुख्यमन्त्री हिमंताने आगे कहा, “विद्यालयोंमें वही पढाया जाना चाहिए, जो छात्रोंको ‘डॉक्टर’, वैज्ञानिक और ‘प्रोफेसर’ बनाए । आज जो मुसलमान ‘कुरान’को ‘रट’ चुके हैं, ये सबके सब कभी हिन्दू थे । यदि किसी मुसलमान बच्चेकी पढाईमें बहुत अच्छी ‘मेरिट’ है तो उसका श्रेय भी मैं उसके हिन्दू इतिहासको दूंगा ।”
        मुख्यमन्त्री हिमंता बिस्वाने उचित ही कहा है । ‘मदरसे’में पढा एक भी बच्चा कभी चिकित्सक , अभियन्ता व वैज्ञानिक नहीं बना होगा । जबतक ‘मदरसे’ समाप्त नहीं होंगे, तबतक मुसलमानोंके बच्चोंका समाजकी मुख्य धारामें आना सम्भव नहीं है; इसलिए ‘मदरसे’को विद्यालयोंमें परिवर्तित करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution