अगस्त ११, २०१८
‘सनातन संस्था’के सदस्यके घरसे विस्फोटक पदार्थ मिलने और उसमें उसे बन्दी बनानेके पश्चात अब संस्थाकी ओरसे महाराष्ट्र ‘एटीएस’पर ही आरोप लगा दिए गए हैं । इसमें संस्थाके अधिवक्ता संजीव पुनालेकरने महाराष्ट्रके सीएम देवेन्द्र फडणवी को पत्र लिखकर एटीएसकी परिवाद की है ।
उन्होने पत्रमें आरोप लगाया है कि हिन्दू संगठनोंके कार्यकर्ताओंको ‘एटीएस’ परेशान कर रही है । उनका आरोप है कि महाराष्ट्रके पण्ढरपुरके नाते पुते गांवके प्रसाद देशपाण्डे और अतुलचन्द्र कुलकर्णीको तो ‘एटीएस’ने तीन दिनसे बन्दी बनाकर रखा हुआ है । इसके साथ ही वह मारपीट कर रही है ।
‘एटीएस’ मुख्य अतुलचन्द्र कुलकर्णीपर भी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “कुलकर्णी प्रकरणकी जांच पडताल ठीक ढंगसे नहीं कर रहे हैं ।” इन्हीं बातोंको लेकर उन्होंने पत्र लिखा । उन्होंने पत्र लिखकर फडणवीससें भेंटका भी समय मांगा । पुनालकरने पत्रमें लिखा है कि ‘एटीएस’के ओरसे बिना कारण ‘सनातन संस्था’को परेशान किया जा रहा है । इसे रोका जाना चाहिए ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply