बांग्लादेशकी फातिमा बनी अंजलि, देहलीमें वेश्यावृत्तिके माध्यमसे बनी नक्सलियोंकी रानी


१५ जनवरी, २०२२
     बांग्लादेशकी कनीज फातिमाने अपना छद्म नाम अंजली रखकर, नक्सली निवेश पोद्दारकी पत्नी समझती जाती रही है, जो नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’के मुखिया दिनेश गोपका दायां हाथ माना जाता है ।
       झारखंड ‘पुलिस’ने रांची निवासी निवेशके साथ जिन लोगोंको अपनी अभिरक्षामें लिया था, उनमें फातिमा भी थी, जिससे रांची ‘पुलिस’के अधिकारी निरन्तर पूछताछ कर रहे हैं ।
       बांग्लादेशके खुलना क्षेत्रकी रहनेवाली फातिमा विगत ८ वर्षोंसे देहलीमें अंजलिके नामसे, वेश्यावृत्तिसे जीवन निर्वाह कर रही थी । इसी मध्य उसकी भेंट निवेशसे हुई ।
       निवेश भी अपने अवैध धनोपार्जनको वैध करनेके लिए फातिमा जैसे व्यक्तिको ढूंढ रहा था; इसलिए उसे पत्नी बनाकर बहुमूल्य विलासित वाहनमें अपने साथ बैठाकर रखता था । ‘पुलिस’ने उससे बनावटी आधार-पत्र भी प्राप्त किया है । ‘रियल एस्टेट’ और ‘होटल’के व्यापारमें लाखों रुपएका लेन-देन भी ज्ञात हुआ है । निवेशने ‘पीएलएफआई’ प्रमुख दिनेश गोपके कहनेपर देहलीमें एक ‘थ्री स्टार होटल’ क्रय किया था, जिसे फातिमा ही चलाती थी । इस विश्रामालयका प्रयोग वेश्यावृत्ति और नक्सलियोंको ठहरानेके लिए भी किया जाता था । रांची ‘पुलिस’ने उसके सहयोगी निवेश पोद्दार तथा फातिमा सहित चार लोगोंको कारागृहमें भेज दिया है । उनसे ६ ‘तमंचे’ और ८५ ‘गोलियां’ भी प्राप्त हुई हैं ।
        घुसपैठिए सीमापारसे अवैध रूपसे आकर, भारतमें अवैध व्यापार करके, देशको भारी हानि पहुंचानेका कार्य कर रहे हैं । ऐसे द्रोही कठोर दण्डके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution