उत्तर प्रदेशके रामपुरमें छद्म मतदान हेतु ‘हिजाब’ पहनकर आई २ महिलाएं, जिलाधिकारीने की कार्यवाही


१५ फरवरी, २०२२
उत्तर प्रदेशके रामपुर जनपदमें १४ फरवरी २०२२, सोमवारको विधानसभाके दूसरे चरणके मतदानके मध्य क्षेत्रमें मतदान करते हुए दो ‘बुर्का’ पहनकर आई हुई महिलाओंको बन्दी बनाया गया । ‘पुलिस’ सूत्रोंके अनुसार, जनपदके शहर विधानसभा क्षेत्रमें ‘जीआरपीजी कॉलेज’ स्थित मतदान स्थलपर ‘हिजाब’ पहनकर आई २ महिलाओंको जिलाधिकारीने छद्म मतदान करते हुए पकडा । वहीं जनपद निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमारने बताया कि दोनों मां-पुत्री हैं और एक महिलाने पकडे जानेसे पूर्व छ्द्म कर भी चुकी थी । अधिकारीने पङ्क्तिमें लगी हुई अन्य महिला मतदाताओंको चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें; क्योंकि मतदानकर्मी प्रशिक्षित हैं व छ्द्म मतदान नहीं हो सकता । वहीं पकडी गई दोनों महिलाओंके नाम मुस्कान व रानी बताए जा रहे हैं । ‘पुलिस’ने दोनोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है ।
      इस ‘बुर्के’का प्रयोग किस उद्देश्यसे होता है इस विषयसे हम सभी परिचित हैं । अब उचित समय आ गया है की इस पन्थके राष्ट्रद्रोही कृत्यपर प्रतिबन्ध लगाकर विश्वके अन्य राष्ट्रोंके समान भारतसे भी सदैवके‌ लिए ‘हिजाब’को निष्कासित कर दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution