औरंगजेबने मन्दिरोंको सम्पत्ति दी – एक मौलानाने कहा
०५ जून, २०२२
हिन्दू औरंगजेबका द्वेष करते हैं । मैं तो ऐसा कहूंगा कि औरंगजेबका द्वेष करना ही चाहिए; क्योंकि उसने हिन्दुओंको सुधारा, उसने मन्दिरोंको सम्पत्ति दी; इसीलिए हिन्दू रुष्ट हैं । समूचे विश्वमें औरंगजेबसे अधिक पात्र कोई भी नहीं होगा, ऐसा निराला शोध ‘मौलाना’ तौकीर रजा खानने किया है ।
अक्षय कुमार वाराणसीमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान चित्रपटके प्रसारके लिए जाकर आए । उन्होंने इतिहासकी पुस्तकोंपर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा था, मैं पृथ्वीराज चौहानके बारेमें अधिक मात्रामें जाननेके लिए उत्सुक था; किन्तु इतिहासके पुस्तकोंमें अपने महान हिन्दू राजाओंके बारेमें कुछ भी नहीं बताया गया है । मुसलमान आक्रान्ताओंके विषयमें बहुत अधिक विवरण है; परन्तु अपनी संस्कृति और राजाओंके बारेमें विशेष जानकारी ही नहीं है । बच्चोंने महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहानके बारेमें जानना चाहिए । इस पार्श्वभूमिपर खानने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार केवल अपनी प्रसिद्धिके लिए सब कर रहे हैं । ३ जूनको अक्षय कुमारकी भूमिकाका सम्राट पृथ्वीराज चौहान नामक हिन्दी चित्रपट समूचे भारतमें प्रसारित हुआ । योगी आदित्यनाथ शासनने उत्तर प्रदेशमें चित्रपटको करमुक्त किया है ।
असंख्य देशी-विदेशी इतिहासकारोंने औरंगजेबकी क्रूरताको सप्रमाण सिद्ध किया है । उसने हिन्दुओंके असंख्य मन्दिर गिराए, इस ऐतिहासिक सत्यको ‘झुठला’कर ‘मौलाना’ तौकीर रजा खान स्वयंको इतिहासकारोंसे अधिक बुद्धिमान दिखा रहे हैं क्या ? असत्य इतिहास बताकर इस्लामी आक्रमकोंकी प्रशंसा करनेवाले ऐसे नेताओंपर कठोर कार्यवाई होनी ही चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply