ससुर और सम्बन्धियोंने हिन्दू पतिको अपने बच्चों व पत्नीसे मिलनेके लिए ईसाई पन्थ स्वीकारनेको बाध्य कर किया भयादोहन


२६ जनवरी, २०२२
      मारप्पा नामके एक हिन्दू युवकने अपने ससुर और अन्य सम्बन्धियोंके विरोधमें होसदुर्गा ‘थाने’में आरोप प्रविष्ट किया है । उसने आरोप लगाया है, कि उसके ससुर और सम्बन्धियोंने पत्नीके मायकेमें उसके बच्चे व पत्नीसे मिलनेका विरोध किया । ईसाई पन्थ स्वीकारनेपर ही उसे मिलने दिया जाएगा । उसने ससुर वसंत कुमार, सम्बन्धी रामचंद्रप्पा, सुधाकर, मंजूनाथ और संकप्पाके विरुद्ध ऐसा आरोप प्रविष्ट कराया है ।
        मारप्पाने अपने आरोपमें कहा, “६ जुलाई २०२० को विवाहके समय, मेरी पत्नीके सम्बन्धियोंने मुझे जलमें डुबकी लगानेके लिए बाध्य किया । तदुपरान्त, उन्होंने घोषणाकी कि वे एक ईसाई बन चुके हैं । इसके उपरान्त उनको हिन्दू देवी-देवताओंके चित्रोंको फाडनेके लिए कहा गया तथा उनकी पूजाको निषिद्धकर उन्हें दिग्भ्रमित किया गया कि पूजन करनेसे नरकमें जाना पडता है । मारप्पाने पुलिससे उसकी पत्नी और बच्चेको सुरक्षित घरमें ‘वापस’ लानेकी अनुमति देनेकी मांग की है ।
       कर्नाटक प्रशासन, उक्त प्रकरणमें पीडित मारप्पाको त्वरित न्याय प्रदान करना सुनिश्चित करे  ! किसीको भी बलपूर्वक या भावनात्मक भयादोहनके माध्यमसे भी मतान्तरित करना अपराध है, जिसका दण्ड आरोपियोंको मिलना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution