६ सालकी बच्चीको घरसे उठाकर मोहम्मद मेजरने किया दुष्कर्म
४ दिसम्बर, २०२१
बिहारके अररिया जनपदके भरगामा थाना क्षेत्रमें १ नवम्बर, बुधवारको मोहम्मद मेजरने ६ वर्षीय बच्चीसे दुष्कर्म किया है । मद्य पीकर धुत होकर पीडित परिवारके घर पहुंचा । वहां उसने ६ वर्षीय बच्चीसे जल मांगा । बच्चीने जल दिया तो उसने बच्चीको बलपूर्वक उठा लिया और उसे खेतमें ले जाकर, उसके साथ दुष्कर्म किया । पीडित परिवार बच्चीके लौटनेकी प्रतीक्षा करता रहा । इस मध्य मोहम्मद मेजरने बच्चीको छुपा लिया । परिजनद्वारा पूछे जानेपर वह उन्हें धमकाता रहा । प्रातःकालतक जब बच्ची लौटकर नहीं आई, तब घरवालोंको चिन्ता हुई । उन्होंने ‘पुलिस’में परिवाद किया तो भरगामा थाना ‘पुलिस’ और महिला थाना ‘पुलिस’ने सामूहिक कार्रवाहीकर, बच्चीको प्राप्त कर लिया । पीडिताको चिकित्सा परीक्षणके लिए भेज दिया गया । बच्चीकी मांके अनुसार, उसने आरोपीका पीछा किया था; परन्तु वह बच्चीको लेकर भागनेमें सफल रहा था । पीडिताकी मांने ‘पैक्स’ अध्यक्ष मो. सत्तारसे भी याचना की; किन्तु उन्होंने प्रकरणको दबानेका प्रयास किया । ‘पुलिस’ने भी पीडिताको धमकाए जानेकी पुष्टि की है । ‘एसएचओ’ उमेश कुमारके अनुसार, भगौडा आरोपी मोहम्मद मेजर दबंग और आपराधिक प्रवृत्तिका व्यक्ति है और उसका एक भाई मुखिया भी रह चुका है ।
अल्पवयस्क बच्चियोंको भगाकर दुष्कर्म करनेवाले जिहादी, अनैतिक कर्मकर, सार्वजानिक रूपसे देशका अहित कर रहे हैं । ऐसे दुष्कर्मी कठोर दण्डके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply