पतिको पेडसे बांध राजमार्गपर महिलासे सामूहिक दुष्कर्म : ताहिर, शेर अली, महबूब, मेहरबान, इमानुद्दीन, शादाब, इसरार और अली हसन समेत १० बन्दी
२६ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके मुजफ्फर नगरसे मानवताको लज्जित करता सामूहिक दुष्कर्मका समाचार सामने आया है, जहां एक विवाहिताके पतिको पहले धर्मान्ध जिहादियोंने पेडसे बांध दिया । तत्पश्चात उसके सामने ही पीडितासे सामूहिक दुष्कर्म किया । पति उसे छोडनेकी प्रार्थना करता रहा; परन्तु म्लेच्छोंके हृदयमें दयाका भाव नहीं आया । अभी ‘पुलिस’ने १० आरोपितोंको बन्दी बना लिया है, जिसमेंसे २ अवयस्क निकले हैं ।
प्रतिवेदनके अनुसार, यह घटना मुजफ्फर नगर जनपदमें नवीन मंडी कोतवाली क्षेत्रकी है । मंगलवार, २२ मार्च २०२२ को सन्ध्या समय पीडिता अपने पतिके साथ मायकेसे लौट रही थी । सांयकाल लगभग ७ बजे थे और महिला पतिके साथ ‘बाइक’पर भोपा उपमार्गके पास पहुंची ही थी कि पीछेसे ‘बाइक’पर आए १० लोगोंने उन्हें घेर लिया और ‘बाइक’ रुकवाई । पहले आरोपितोंने पीडिताके पतिके साथ मारपीट की और उन दोनोंको निकट ही स्थित एक उद्यानमें लेकर गए और वहांपर पतिको एक पेडसे बांध दिया ।
इसके पश्चात चार आरोपितोंने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके पश्चात पतिका ‘कॉलर’ पकडकर धमकी दी कि यदि उसने परिवाद किया तो जीवित नहीं छोडेंगे । जब वे मलेच्छ वहांसे चले गए तो रोते हुए पीडिता किसी प्रकार उठी और अपने पतिके बन्धनोंको खोला । इस घटनाके पश्चात दोनों इतने भयभीत थे कि पहले तो उन्होंने इसकी जानकारी किसीको नहीं दी; किन्तु कुछ समय पश्चात साहस करके गुरुवारको उन्होंने ‘पुलिस थाने’में अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्मका परिवाद किया ।
परिवाद मिलनेके पश्चात ‘पुलिस’ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ‘सीसीटीवी’की सहायतासे १० आरोपितोंको बन्दी बना लिया । इसमेंसे दो अवयस्क हैं । नवीन मंडीके कोतवाली प्रभारी पंकज पंतके अनुसार, पीडिताकी चिकित्सीय जांच कराई गई है । ‘पुलिस’का कहना है कि उस्मानका बेटा मेहरबान सामूहिक दुष्कर्मका मुख्य आरोपित है । आरोपित कबाडीका कार्य करते हैं ।
जो जिहादी उत्तर प्रदेश जैसे, जहां एक न्यायप्रिय मुख्यमन्त्रीका शासन है, वहां भी यह दुःसाहस कर सकते हैं तो विचार कीजिए, अन्य प्रदेशोंमें क्या नहीं करते होंगे ! उक्त अपराधमें सम्मिलित सभी अपराधियोंको कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए और दुष्कर्मके लिए मृत्युदण्डका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply