नवम्बर २६, २०१८
ब्रिटेनके एक विवरणमें यह दावा किया गया है कि पाकिस्तानी जिहादी युवकोंद्वारा सिख लडकियोंको जिहादका लक्ष्य बनाया जा रहा है ! और यह प्रकरण कई दशकोंसे चल रहा है ! ब्रिटेनकी सिख पुनर्वास चैरिटीके एक विवरणमें यह भी कहा गया है कि राजनीतिक कारणोंसे ब्रिटेन पुलिसने इन परिवादपर। ध्यान नहीं दिया है ।
इस विवरणका दावा है कि लडकियोंको रिझानेके लिए सिख बहुल क्षेत्रों या विद्यालयोंमें गैंगके सदस्य शानदार वस्त्रों एवं महंगे वाहनोंसे भ्रमण करते हैं । उनके भ्रभणपर सिख लडकियां होती हैं । सिख समुदायके नेताओंका कहना है कि यह समस्या १९६० के दशकमें आरम्भ हुई थी, परन्तु २०१२ में इस गिरोहका रहस्योद्घाटन हुआ । ब्रिटेनकी लेबर पार्टीकी एक महिला सांसद साराका कहना है कि मैंने जब इस घटनाको सुना तो विश्वास नहीं हुआ !
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तानी पुरुषोंद्वारा सिख लडकियोंके साथ संगठित दुर्व्यवहारकी घटना निंदनीय है । साराने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि दशकोंसे सिख लड़कियां लक्ष्य बनाया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि इसपर मैंने सिख महिलाओंसे बात की है । उन्होंने कहा कि हमें इससे मुक्त होना होगा । सिख लडकियोंपर हो रहे अत्याचारको रोकना सुनिश्चित करना होगा । उन्होंने कहा कि यह प्रकरण गम्भीर है ।
एक अंग्रेजी वृत्त-पत्रने इस विवरणको आधार बनाकर ब्रिटेनसे बाहर सिख महिलाओंकी स्थितिका निरीक्षण किया है । इसमें इस बातकी जांच की गई है कि ब्रिटेनके बाहर युवा सिख महिलाओंके साथ क्या यौन उत्पीडनकी घटनाएं हुई हैं ? इस अध्ययनमें १९७० के दशकके पूर्व एक भारतीय घटनाका वर्णन किया गया है । इसमें एक सिख युवतीके साथ दुर्व्यवहारका प्रकरण भी सामने आया था ।
“गत दशकोंसे हिन्दुओंने युवा पीढियोंको धर्म-संस्कार व धर्माभिमान नहीं सिखाया है और इनमें भी विदेश गए हिन्दुओंकी स्थिति सबसे अधिक विकट है, जिसका लाभ वासनान्ध धर्मान्ध युवक महंगे वस्त्र आदिसे लडकियोंको आकर्षित कर उठाते हैं ! अतः इसका एक ही समाधान है कि सभी हिन्दू अपनी पीढियोंको पूर्वजोंद्वारा अर्जित सम्पदाका (शस्त्र व शास्त्रका) ज्ञान दें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply