‘डीयू’के हंसराज महाविद्यालयमें खुली ‘गोशाला’, छात्रोंको मिलेगा शुद्ध दूध-दही, वामपन्थी छात्र संगठन ‘एसएफआई’ने किया विरोध


२७ जनवरी, २०२२
      देहली विश्वविद्यालयके प्रतिष्ठित हंसराज महाविद्यालयमें स्वामी दयानंद सरस्वती गो संवर्धन एवं अनुसन्धान केन्द्र स्थापित किया गया है । यहांपर न केवल गायोंपर अनुसन्धान किया जाएगा; अपितु छात्रोंको शुद्ध दूध और दही उपलब्ध कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त परिसरमें प्रत्येक माह होनेवाले हवनके लिए शुद्ध घी भी मिल जाएगा ।
           वहीं महाविद्यालयके छात्र महाविद्यालय परिसरमें स्थापित गोरक्षा एवं शोध केन्द्रका विरोध कर रहे हैं । सीपीआई (एम) के ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ने इस सम्बन्धमें वक्तव्य भी जारी किया, जिसमें कहा गया, “एसएफआई हंसराज बिना ‘शर्त’ एक गोशालाके निर्माणकी निन्दा और विरोध करते हैं । उसी स्थानपर जो एक महिला छात्रावासके लिए आरक्षित था, जिसका निर्माण कई वर्षोंसे रुका हुआ है । हमें यह घृणित लगता है कि हमारा महाविद्यालय प्रशासन सङ्घर्षरत छात्राओंके अतिरिक्त गायोंकी ‘संरक्षण और पदोन्नति’को प्राथमिकता देता है । उनके हितोंको इस प्रकारके अर्थहीन निर्णयके लिए पृथक किया जा रहा है ।”
      प्रधानाचार्य डॉ. रमाने ‘एसएफआई’के आरोपोंका खण्डन किया है । उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम बात तो यह है कि यह स्थान उनकी योजनाके अनुरूप छात्रावासके लिए बहुत छोटा है । यह छात्रावास नूतन १०० छात्राओंके लिए बनेगा । वहीं छात्र संघने कहा कि ‘गोशाला’को हटाने और लम्बे समयसे प्रस्तावित महिला छात्रावासका निर्माण आरम्भ करनेके लिए शीघ्र एक आक्रामक अभियान आरम्भ किया जाएगा ।
       हंसराज महाविद्यालय एक आर्य समाज आधारित महाविद्यालय है । ऐसेमें वामपन्थी छात्र संगठनद्वारा गो संवर्धनका इस प्रकार विरोध करना दर्शाता है कि इस संगठनकी मानसिकता गोमाताकी विरोधी है; अतः महाविद्यालयको गो संवर्धनके निर्णयका पालन करना चाहिए और महिला छात्रावासके निर्माणके लिए भी योजनाबद्ध प्रकारसे कार्य करना चाहिए, जिससे ऐसे छात्र संगठनोंके मुखपर ‘ताला’ लगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution