रमजानके माहमें मुसलमान बाहुल्य क्षेत्रोंमें विद्युत कटौती न करनेका गहलोत शासनका आदेश
६ अप्रैल, २०२२
राजस्थानके जयपुरमें रमजानके माहमें मुसलमान बाहुल्य क्षेत्रोंमें विद्युत कटौती नहीं की जाएगी । इसको लेकर विद्युत वितरण ‘कम्पनियों’ने आदेश ‘जारी’ कर दिए हैं । आदेशमें कहा गया है कि मुसलमान बाहुल्य क्षेत्रोंमें रमजानके समय निर्बाध विद्युत आपूर्तिकी जाए । इसको लेकर कुछ समय पूर्व ही मन्त्री जाहिदा खानने अशोक गहलोत शासनके ऊर्जा मन्त्री भंवर सिंह भाटीको लिखा पत्र था । उसके पश्चात ऊर्जामन्त्री भाटीके निर्देशपर तीनों विद्युत वितरण ‘कम्पनियों’ने इसके आदेश ‘जारी’ कर दिए हैं । इस प्रकरणको लेकर प्रदेशमें राजनीति ‘गरमाने’ लगी है । रमजानके माहमें विद्युत कटौती न करनेसे जुडे यह आदेश सामाजिक जालस्थलपर अत्यधिक ‘वायरल’ भी हो रहे हैं ।
राजस्थानकी विद्युत वितरण ‘कम्पनियों’में सम्मिलित जोधपुर और जयपुर ‘डिस्कॉम’की ओरसे १ आदेश ‘जारी’ किया गया है कि रमजानके माहमें विद्युतकी निर्बाध आपूर्ति दी जाए । रमजानके माहमें किसी प्रकारकी विद्युत कटौती नहीं की जाए । यह आदेश ‘जारी’ होते ही, राजस्थानमें राजनीतिक चर्चा आरम्भ हो गई है । ‘भाजपा’ने इन आदेशोंका विरोध करना आरम्भ कर दिया है । वहीं सामाजिक जालस्थलपर भी विवाद खडा हो गया है ।
‘भाजपा’ नेताओंने इसे राजस्थानकी कांग्रेस शासनकी तुष्टीकरणकी राजनीतिसे जुडा आदेश निरुपित है । वहीं, जोधपुर विद्युत वितरण निगमके प्रबन्ध निदेशककी मानें तो यह सामान्य आदेश है । इसमें संशोधन कर दिया गया है । राजस्थानके ऊर्जा मन्त्री भंवर सिंह भाटीने ‘भाजपा’के नेताओंपर लक्ष्य साधते हुए कहा है कि सभी त्योहारोंपर निर्बाध विद्युतकी आपूर्ति करना विद्युत विभागका कार्य होता है ।
राजस्थानके विद्युत निगमोंद्वारा रमजानमें विद्युत कटौती न करनेका सूचनापत्र, कांग्रेस सहित राजस्थानमें अल्पसंख्यक मुसलमानोंका परोक्ष तुष्टीकरण है । क्या कांग्रेस शासन हिन्दू त्योहारोंपर भी ऐसा करेगा ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply