‘सिख फॉर जस्टिस’का आतंकी जसविंदर मुल्तानी जर्मनीमें बनाया गया बन्दी, लुधियाना धमाकेका है मुख्य कर्ता-धर्ता, देहली-मुंबईमें भी आक्रमणका षड्यन्त्र
२८ दिसम्बर, २०२१
लुधियाना बम धमाकेमें सम्मिलित खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’के सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानीको जर्मनी ‘पुलिस’ने बन्दी बनाया है। उसपर आरोप है कि वह देहली और मुंबईमें भी लोगोंको लक्ष्य बनानेका षड्यन्त्रमें सम्मिलित था ।
बॉन जर्मनीका एक नगर और नयी देहली स्थित राजनयिकोंके अनुसार, मोदी शासनने जर्मन अधिकारियोंसे खालिस्तानी कट्टरपन्थीको बन्दी बनानेका अनुरोध किया था, जिसके पश्चात जस दलविंदरको संघीय ‘पुलिस’द्वारा मध्य जर्मनीमें एरफर्टसे बन्दी बनाया गया ।
इस्लामी आतंककी भांति अब स्वयंको सिख कहनेवाले भी आतंकके मार्गपर चल पडे हैं । इन्हें न भारतसे लगाव है न सनातन धर्मसे, जबकि इनकी जडें ये दोनों ही हैं; अतः इनपर दया करनेकी आवश्यकता नहीं है, इनसे कठोरतासे व्यवहार किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply