घरका वैद्य – चमेली पुष्प (भाग – १)


चमेलीके पुष्पके लाभ स्‍वास्‍थ्‍यके लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं । प्रायः लोग चमेलीके तेलकी बाते करते हैं । चमेलीके पुष्पको ‘फूलोंकी रानी’के नामसे भी जाना जाता है । चमेलीका पौधा जैतूनके कुटुम्बसे सम्बन्धित है । विश्वमें चमेलीकी १५० से अधिक प्रजातियां हैं । चमेलीके पुष्पकी सुगन्धसे न केवल हृदय और मस्तिष्कको नवीनता प्रदान करती है, वरन इसके गुणोंके कारण आयुर्वेदमें कई रोगोंके लिए औषधिके रूपमें इसका प्रयोग किया जाता है ।  चमेलीके पुष्प, पत्ता और जड औषधि बनानेके लिए प्रयोग किए जाते हैं । चमेलीके पुष्पकी सुगन्धके कारण ही इसका व्‍यावसायिक उत्‍पादन किया जाता है । आजकल चमेलीके पुष्पोंसे  सुगन्धसार (इत्र) निकालकर विक्रय किया जाता है । आर्थिक दृष्टिसे इसका व्यवसाय विकसित किया जा सकता है । चमेली एक सुगन्धित पुष्प है, जिसकी सुगन्ध मात्रसे लोग मोहित हो जाते हैं । इस पुष्पसे अनेक औषधियां बनाई जाती हैं ।
अन्य भाषाओंमें चमेलीके नाम : चमेलीका वानास्पतिक नाम Jasminum auriculatum Vahl (जैस्मिनम् ऑरीक्युलेटम्) Syn-Jasminum ovulifolium Wight है, यह जूही Oleaceae (ओलिएसी) कुलका होता है ।
चमेलीको अंग्रेजीमें निडल फ्लावर जस्मिन; हिन्दीमें जूही, जुई; संस्कृतमें यूथिका, गणिका, अम्बष्ठा, मुग्धी, सुचिमल्लिका आदि कहते हैं ।
इस लेखमें हम चमेलीके पुष्पसे क्‍या लाभ होते हैं ?, इसकी जानकारी प्राप्त करेंगें :-
हृदय रोगमें : चमेलीके पुष्पका उपयोग हृदयको स्‍वस्‍थ रखनेके लिए किया जा सकता है । हृदय सम्बन्धी समस्‍यामें चमेलीके पुष्पकी ‘चाय’का सेवनकर सकते हैं । चमेलीके पुष्पमें ‘कैटेचिन’ होता है, जो एलडीएल-ऑक्‍सीकरणको (LDL-oxidation) रोकनेमें सहायक है; क्‍योंकि ‘खराब कोलेस्‍ट्रॉल’ धमनियोंको बन्द करने और रक्‍त प्रवाहको बाधितकर सकता है, जिससे धमनियोंसे ‘सूजन’ आ जाती है, जो आगे चलकर हृदयाघात जैसी समस्‍याओंका कारण बन सकता है । इन सभी समस्‍याओंको दूर करनेके लिए चमेलीके पुष्पसे बनी ‘चाय’के लाभ प्राप्‍त किए जा सकते हैं ।
फटी एडियोंमें : यदि अधिक ग्रीष्म और शीत ऋतुमें एडियां फटती हैं तो जूहीके पत्तोंको पीसकर लगानेसे इस समस्यामें लाभ मिलता है ।
चक्र (दाद) या खुजलीके रोगमें : चमेलीके मूल तथा पत्तोंको पीसकर लगानेसे त्वचागत रोगों, विशेषतः ‘दाद’ तथा कण्डु या खुजलीमें लाभ होता है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution