घरका वैद्य – गुड (भाग – ७)


आंखोंके लिए गुडके लाभ : यदि आपकी आंखोंमें निर्बलता है तो आपको प्रतिदिन गुडका सेवन करना चाहिए; क्योकि यह आंखोंकी निर्बलताके लिए औषधिके रूपमें कार्य करता है । गुडका सेवन आपकी आंखोंकी दृष्टिको तीव्रतासे बढाता है ।

गुड खानेके अन्य लाभ : जिन लडकियोंको मासिक धर्मका कष्ट होता है अर्थात मासिक धर्म नियमित रूपसे नहीं होता है, उन्हें प्रतिदिन तीन चार बार गुडका सेवन करना चाहिए । इसके सेवनसे मासिक धर्मकी कठिनाईमें बहुत लाभ मिलता ।

आपको भूख नहीं लगती है या भूख लगनेपर भी खाना अच्छा नहीं लगता है, ऐसेमें आपको गुडका सेवन करना चाहिए । इसके लिए आप दिनमें न्यूनतम तीन बार गुडका सेवन करें । इससे आप अच्छी प्रकारसे खाना खाने लगेंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । ठण्डमें कई लोगोंको कानमें पीडा रहती है, जिसके कारण वे बहुत कष्टमें रहते हैं । ऐसेमें गुड और घीको पकाकर खानेसे कानकी पीडामें बहुत लाभ मिलेगा । गुड ‘मैग्नीशियम’का एक अच्छा स्रोत है । थकान मिटानेके लिए गुडका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है । इसके लिए आप प्रतिदिन गुडका सेवन कीजिए । इससे आपको बहुत लाभ होगा । यदि आपपर कार्यका बहुत दबाव है और आप इसके कारण दुःखी रहते हैं तो आपको दस बीस ग्राम गुडका सेवन प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए ।

गुडसे हानियां : गुड खानेके लाभके साथ-साथ इससे कुछ हानियां भी हैं । गुडका प्रभाव उष्ण गर्म होता है । ग्रीष्म ऋतुमें गुड अधिक खा लेनेसे नाकमेंसे रक्त निकलने लगता है । मधुमेहके रोगियोंको गुडका अधिक मात्रामें सेवन करनेसे मधुमेहका स्तर बढ जाता है । गुडका अधिक मात्रामें और अधिक समयतक नित्य-निरन्तर सेवन करनेसे आपका भार बढ सकता है । ‘अल्सरेटिव-कोलाइटिस’में गुडका सेवन नहीं करें । यदि आपके शरीरमें सूजन है तो गुडका सेवन नहीं करें । यह आपके शरीरकी सूजन बढा सकता है ।

रातको सोनेसे पूर्व, गर्म दूधके साथ गुडका सेवन करनेसे आपका पाचन तो श्रेष्ठतर होगा ही, साथ ही यह उदरसे (पेटसे) जुडी समस्याओंसे लाभ दिलानेमें भी सहायक सिद्ध हो सकता है । यदि आपको पाचन सम्बधी कोई भी समस्या है, तो गर्म-गर्म दूध और गुडका सेवन करनेसे मुक्ति पा सकते हैं ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution