भुट्टेमें पौष्टिक तत्त्व ‘कार्बोहाइड्रेट’ प्रचुर मात्रामें पाया जाता है । इसमें मुख्य रूपसे ‘प्रोटीन’ होता है; तथापि इस ‘प्रोटीन’को अपूर्ण ‘प्रोटीन’ माना गया है; क्योंकि इसमें शरीरके लिए आवश्यक ‘अमीनो’ अम्ल जैसे ‘ट्रिप्टोफेन’, ‘सिस्टीन’ तथा ‘मिथियोनिन’ आदि अल्प मात्रामें होते हैं । सौ ग्राम भुट्टेके दानोंसे ३४० ‘किलो कैलोरी’ ऊर्जा प्राप्त होती है । भुट्टेके १०० ग्राम दानोंमें (कच्ची मक्कामें) निम्न पोषक तत्त्वोंकी मात्रा, खनिज एवं विटामिन पाए जाते हैं :
लवण १.५%, तन्तु २.७%, वसा ३.६%, ‘प्रोटीन’ ११%, आर्द्रता (नमी) १५%, ‘कार्बोहाइड्रेट’ ६६%, ऊर्जा ३४० ‘किलो कैलोरी’ । ‘आयरन’ २.३ मि. ग्राम, ‘कैल्शियम’ १० मि.ग्राम, ‘फास्फोरस’ ३.५ मि.ग्राम, ‘केरोटिन’ ९० माइक्रोग्राम, ‘थायमिन’ ०.४० मि.ग्रा, ‘राइबोक्लेविन’ ०.१० मि.ग्राम, ‘फोलिक एसिड’ २० माइक्रो ग्राम ।
औषधीय गुण : मक्काके नवीन दानोंको पानीमें अच्छी प्रकारसे उबालकर, उस पानीको छानकर मधु या मिश्री मिलाकर सेवन करनेसे वृक्ककी (गुर्दोंकी) निर्बलता दूर होती है ।
* मक्काके दाने भूनकर खानेसे पाचन तन्त्रके रोग दूर होते हैं ।
* भूना हुआ भुट्टा खानेसे दांत एवं मसूडे सबल होते हैं तथा ये दाने लार बनानेमें भी सहायक होती हैं, जिससे मुख व दांतोंकी दुर्गन्ध भी दूर होती है ।
Leave a Reply