घरका वैद्य – मक्की (भाग – १२)


‘न्यूट्रीशन इंडेक्स : एंटीऑक्सीडेंट्स’से भरपूर १०० ग्राम भुट्टेके दाने लगभग ३६० ‘कैलोरी’ ऊर्जा प्रदान करते हैं । इसमें ७ प्रतिशत वसा, १८ प्रतिशत ‘प्रोटीन’, २४ प्रतिशत ‘कार्बोहाइड्रेट’ और ८ प्रतिशत ‘पोटैशियम’ होता है । साथ ही इसमें ३१% ‘मैग्नीशियम’, ३०% ‘विटामिन-बी६’ और १५ प्रतिशत ‘आयरन’ होता है । इसके अलावा यह ‘कैल्शियम’, ‘फॉस्फोरस’, ‘कैरोटीन’, ‘फॉलिक एसिड’ और ‘फाइबर’ जैसे गुणोंसे भरपूर होता है ।

* कितनी मात्रा आवश्यक : सप्ताहमें दो या तीन बार १०० ग्रामतक भुट्टेके दानोंको खा सकते हैं । इसकी चाट या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं ।

* पौष्टिक तत्त्वोंके लिए : माना जाता है कि किसी भी खाद्य सामग्रीको कच्चा खाना अधिकतर लाभदायक होता है; किन्तु भुट्टेको पकानेके पश्चात, इसमें पाए जानेवाले पौष्टिक तत्त्व और ‘एंटीऑक्सीडेंट्स’ नष्ट होनेके स्थानपर बढ जाते हैं । एक भुट्टेमें ५.३ ग्रा. शर्करा व ८.५ ग्रा. ‘कॉम्प्लेक्स कार्बोहइड्रेट’ ‘स्टार्च’के रूपमें होती है। मधुमेहके रोगी चिकित्सकसे परामर्श अवश्य करें ।

* आंखोंके लिए : मक्कीमें पाए जानेवाले ‘एंटीऑक्सीडेंट’, ‘ल्यूटिन’ और ‘जैक्सैन्थिन’ आंखोंकी दृष्टिको बचाए रखनेमें लाभकारी माने जाते हैं । इस प्रकरणमें किए गए एक शोधमें इस बातकी पुष्टि की गई है कि वयोवृद्ध लोगोंमें इन यौगिकोंकी कमीके कारण, आंखोंकी कोशिकाओंमें शिथिलता आती है । इससे कम दिखाई देने या अन्धेपन जैसी समस्याका सामना करना पड सकता है । ऐसेमें आंखोंके लिए भी ‘कॉर्न’के लाभ सहायक माने जा सकते हैं । मक्केके आटेमें ‘विटामिन-‘ए’ और ‘कैरोटिनॉइड’ पर्याप्त मात्रामें होता है, इसलिए इसका सेवन आंखोंके लिए बहुत लाभकारी होता है । आंखोंको स्वस्थ रखनेके लिए मक्कीका सेवन अवश्य करना चाहिए । इसमें प्रचुर मात्रामें ‘बीटा-कैरोटीन’ होता है जो आंखोंकी कई समस्याओंको न्यून करता है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution