घरका वैद्य – मक्का (भाग-१४)


* हृदयके स्वास्थ्यके लिए उपयोगी : भुने हुए मक्काके दानोंसे (पॉपकॉर्नसे) सम्बन्धित एक शोधमें माना गया है कि इसमें उपस्थित ‘फिनोलिक’ यौगिक ‘एंटीऑक्सीडेंट’ गुणसे समृद्ध होते हैं । इस गुणके कारण मक्का हृदय रोग और उच्च रक्तचापमें लाभ पहुंचानेका कार्य कर सकती है । शोधमें यह भी विवरण मिलता है कि इस कार्यमें मक्कामें ‘फेरुलिक एसिड’ विशेष भूमिका निभाता है ।

* पाचनको करे ठीक : पाचन शक्तिको बढानेमें भी भुट्टा खानेके लाभ सहायक हो सकते हैं । मक्कीमें ‘विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स’ पाचनमें सुधारका कार्य कर सकते हैं । यह भी माना गया है कि मक्काका सेवन पाचनमें सहायक पाचक-रसके उत्पादनको बढानेका भी काम करता है । इस आधारपर यह कहना उचित होगा कि मक्काका सेवन करनेसे पाचन तन्त्रको सबल बनानेमें सहायता मिल सकती है ।

* ‘कोलेस्ट्रॉल’को नियन्त्रित करे : बढ़े हुए ‘कोलेस्ट्रॉल’को नियन्त्रित करनेके लिए भी मक्काका उपयोग सहायक होता है । मक्काके तेलमें ‘लिनोलेइक एसिड’ होता है । यह ‘लिनोलेइक एसिड’ बढे हुए ‘कोलेस्ट्रॉल’को कमकर उसे नियन्त्रित करनेमें सहायता करता है । इस आधारपर यह माना जाता है कि मक्काका सेवन कर कुछ सीमातक ‘कोलेस्ट्रॉल’के बढे हुए स्तरको नियन्त्रित करता है । मक्कीमें ‘विटामिन सी’, ‘कैरोटेनॉइड’ और ‘फाइबर’ होता है, जो शरीरमें ‘कोलेस्ट्रोल’को कम करके रक्त-कोशिकाओंको स्वच्छ करता है और हृदयको ठीक प्रकारसे कार्य करने देता है और यह रक्त-शर्कराको भी नियन्त्रणमें रखता है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution