घरका वैद्य – मूंगफली (भाग-१)


मूंगफली एक प्रमुख तिलहन उपज है । मूंगफली वानस्पतिक ‘प्रोटीन’का एक सुलभ स्रोत है । इसमें ‘प्रोटीन’की मात्रा मांसकी तुलनामें १.३ गुणा अधिक, अण्डोंसे २.५ गुणा अधिक एवं फलोंसे ८ गुणा अधिक होती है ।

मूंगफली वस्तुतः पोषक तत्त्वोंकी अप्रतीम कोष है । प्रकृतिने प्रचुर मात्रामें इसे विभिन्न पोषक तत्त्वोंसे पूर्ण किया है । १०० ग्राम कच्ची मूंगफलीमें १ लीटर दूधके समान ‘प्रोटीन’ होता है । मूंगफलीमें ‘प्रोटीन’की मात्रा २५ प्रतिशतसे भी अधिक होती है, जबकि मांस, मछली और अण्डोंमें उसकी मात्रा १० प्रतिशतसे अधिक नहीं होती । २५० ग्राम मूंगफलीके मक्खनसे, या ३०० ग्राम पनीर, या २ लीटर दूध या १५ अण्डोंके समान ऊर्जाकी प्राप्ति सरलतासे की जा सकती है ।

मूंगफली पाचन शक्ति बढानेमें भी प्रभावकारी उत्पादक है । २५० ग्राम भूनी हुई मूंगफलीमें जितनी मात्रामें खनिज और ‘विटामिन’ पाए जाते हैं, वो सभी २५० ग्राम मांससे भी प्राप्त नहीं हो सकते हैं । मूंगफलीमें तेलकी प्रतिशत मात्रा ४५ से ५५% तक होती है ।

मूंगफलीमें प्रचुर मात्रामें पोषक तत्त्व होते हैं । इसमें बडी मात्रामें ‘प्रोटीन’, ‘विटामिन’ और खनिज होते हैं । मूंगफलीके जितना ‘प्रोटीन’ शुष्क फलों जैसे बादाम, अखरोट आदिमें भी नहीं होता है । यह विटामिन बी६ (‘B6’) , विटामिन ई (‘E’) , ‘नियासिन’ , ‘मेगनीज’ , ‘कॉपर’ , ‘जिंक’ , ‘सोडियम’ , ‘फोलेट’ , ‘फास्फोरस’ , ‘मैग्नेशियम’ तथा ‘फाइबर’का बहुत अच्छा स्रोत है ।

१. घटक : १०० ग्राम मूंगफलीमें कितना कुछ : १०० ग्राम मूंगफलीके भीतर ये तत्त्व होते हैं : ‘प्रोटीन’ २५.३ ग्राम, नमी (आर्द्रता) ३ ग्राम, वसा ४०.१ ग्राम, खनिज २.४ ग्राम, लौहतत्त्व (आयरन) ३.१ ग्राम, ‘कार्बोहाइड्रेट’ ३६ ग्राम, ऊर्जा ५६५ कैलोरी, ‘कैल्शियम’ ९० मिलीग्राम, ‘फॉस्फोरस’ ३५० मिलीग्राम, ‘कैरोटीन’ ३७ मिलीग्राम, ‘थाइमाइन’ ०.९ मिलीग्राम, ‘फोलिक एसिड’ २० मिलीग्राम ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution