५. शीत प्रकोपके लिए लाभकारी : मूंगफली ठण्ड और ‘जुकाम’के लिए बहुत लाभदायक है । यदि आप शीतकालके वातावरणमें मूंगफली खाएंगे तो आपका शरीर ‘गर्म’ रहेगा । यह खांसीमें उपयोगी है व फेफडोंको सशक्त करती है । मूंगफली खानेके पश्चात शीघ्र जल नहीं पीना चाहिए ।
६. ‘कोलेस्ट्रॉल’के लिए लाभदायक : मूंगफलीमें ‘मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी-एसिड’ पाया जाता है । जो हानिकारक ‘कोलेस्ट्रॉल’को कम करके गुणयुक्त ‘कोलेस्ट्रॉल’को बढाता है । मूंगफली ‘कोलेस्ट्रॉल’की मात्राको नियन्त्रित करनेमें मूंगफलीकी भूमिका भी विशेष है । इससे ‘कोलेस्ट्रॉल’की मात्रामें ५ प्रतिशततक न्यूनता आती है । इसके अतिरिक्त कम घनत्ववाले ‘लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल’की (एलडीएलसीकी) मात्रा भी ७% तक न्यून हो सकती है ।
७. बालोंके लिए उपयोगी : मूंगफलीमें कई ऐसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो बालोंको स्वस्थ बनाए रखनेके लिए लाभदायक होते हैं । इसमें ‘ओमेगा-3 फैटी-एसिड’का अधिक स्तर समिलित है जोकि बालोंकी जडोंको सबल और बालोंके विकासको बढावा देनेके लिए सहायता करता है ।
८. गंजेपनके लिए लाभकारी : मूंगफली ‘एल-आर्जिनाइन’का बहुत अच्छा स्रोत है । यह एक ‘अमीनो एसिड’ है जो पुरुषोंमें गंजेपनकी चिकित्साके लिए बहुत उपयोगी है और स्वस्थ बालोंके विकासको प्रोत्साहित करता है ।
Leave a Reply