घरका वैद्य – मूंगफली (भाग-४)


९. स्वस्थ्य त्वचाके लिए : मूंगफलीके ‘सूजन’ कम करनेवाले गुण ‘सोरायसिस’ और ‘एक्जिमा’ जैसे त्वचाके रोगोंकी चिकित्सा करते हैं । मूंगफलीमें पाया जानेवाला ‘फैटी एसिड’ भी सूजन और त्वचाकी लालिमाको कम करता है । मूंगफलीमें पाया जानेवाला ‘फाइबर’ विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्त्वोंको शरीरसे बाहर निकालनेके लिए उत्तम है । शरीरके भीतर विषाक्त पदार्थ होनेसे त्वचापर ढीलापन आने लगता है ।

नियमित रूपसे मूंगफलीका भोजनके पश्चात सेवन करनेसे, त्वचा स्वस्थ रहती है । ‘मैग्नीशियम’से परिपूर्ण मूंगफली हमारी तन्त्रिकाओं, मांसपेशियों और रक्त-वाहिकाओंको शान्त करके, त्वचाके लिए उत्तम रक्त-प्रवाह प्रदान करती है, जिससे आपको एक युवा और स्वस्थ त्वचा मिलती है । मूंगफलीमें पाया जानेवाला ‘बीटा कैरोटीन’ एक ‘एंटीऑक्सीडेंट’ है जो त्वचाके स्वास्थ्यके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता है ।

१०. भार (वजन) कम करनेके लिए : मूंगफली शरीरका भार कम करनेके लिए भी बहुत उपयोगी है । मूंगफलीमें ‘प्रोटीन’ और ‘फाइबर’ होते हैं । ये दोनों पोषक तत्त्व भूखको कम करनेमें प्रभावी हैं । इसलिए भोजनके मध्य कुछ मूंगफली खानेसे आपकी भूख कम हो सकती है, जिससे भार कम करनेमें सहायता मिल सकती है । प्रतिदिन एक मुट्ठीभर मूंगफलीका सेवन करनेसे शीघ्र ही शरीरका भार कम होने लगता है ।

११. अवसादके (स्ट्रेसके) लिए : शरीरमें ‘सेरोटोनिन’का कम स्तर अवसाद जैसी समस्या उत्पन्न कर सकता है । मूंगफलीमें ‘ट्रिप्टोफेन’ इस अवसादयुक्त रसायनको नष्ट करनेमें बहुत सहायक सिद्ध हुआ है और इस प्रकार यह आपको अवसादसे मुक्त करनेमें सहायक होता है ।

मूंगफलीद्वारा स्वास्थ्य लाभके लिए एवं भयानक रोगोंसे बचनेके लिए और स्वस्थ रहनेके लिए प्रत्येक सप्ताह दो बडे चम्मच मूंगफलीके मक्खनका सेवन करना चाहिए । ‘एंटीऑक्सिडेंट्स’से युक्त मूंगफलीमें ‘विटामिन-ई’ ‘E’ भी बडी मात्रामें पाया जाता है जो एक उत्तम ‘एंटीऑक्सिडेंट’ है । यह तनावको कम करता है और त्वचाको सुन्दर बनाता है; अतः में तनावमुक्त, स्वस्थ्य और सुन्दर त्वचाके लिए मूंगफली अवश्य खानी चाहिए ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution