१५. ‘अल्जाइमर’के लिए : किसी भी प्रकारसे मूंगफलीका सेवन करना ‘अल्जाइमर’ जैसे भयानक रोगोंसे मुक्ति पानेमें सहायता कर सकता है । इनमें ‘रेसवेरट्रोल’ (resveratrol) नामक एक यौगिक तत्त्व होता है जो मृत कोशिकाओंको कम करने, ‘डीएनए’की रक्षा करने और ‘अल्जाइमर’के रोगियोंमें तन्त्रिका सम्बन्धित क्षतिको रोकनेके लिए अति लाभदायक सिद्ध हुआ है । उबली हुई या भुनी हुई मूंगफली अधिक लाभदायक होती है; क्योंकि ये ‘रेसवेरट्रोल’के स्तरको बढा देती है । वैज्ञानिक अध्ययनोंसे पता चला है कि ‘नियासिन’में समृद्ध मूंगफलीसे, ‘अल्जाइमर’ रोगके कष्टको ७५% तक कम कर सकते हैं ।
१६. मूंगफलीका तेल व लाभ : ‘जैतून’के तेलमें भी ये तत्त्व अधिक होते हैं; किन्तु मूंगफलीका तेल, ‘जैतून’के तेलसे अधिक गुणकारी होता है । तरकारी (सब्जी) बनाने, पराठा पकाने या पूरी तलने आदिके लिए भी मूंगफलीका तेल श्रेष्ठतम होता है; क्योकि इसका ज्वलनशील स्तर अधिक (२२५°C) होता है ।
१७. हृदयके लिए लाभकारी : मूंगफलीमें पाए जानेवाले ‘मोनो अनसैचुरेटेड फैट’ (MUFA) तथा ‘पोली अनसैचुरेटेड फैट’ (PUFA) हृदयके लिए बहुत हितकारी होते हैं । ये रक्तमें लाभदायक ‘कोलेस्ट्रॉल’को बढाते हैं तथा हानिकारक ‘कोलेस्ट्रॉल’को कम करते हैं । इनके अतिरिक्त भी इसमें बहुतसे ऐसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो हृदयके लिए बहुत लाभदायक होते हैं, जैसे ‘मैग्नेशियम’ , ‘विटामिन बी-३’ ‘B-3’ , ‘कॉपर’, ‘ओलेइक एसिड’ तथा कई ‘एंटीऑक्सीडेंट’ इत्यादि । इसमें मिलनेवाले ‘अर्जीनाइन’ तथा ‘एमिनो एसिड’ रक्त-वाहिकाओंको ‘लचीला’ बनाए रखनेमें सहायक होते हैं । इससे रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढनेकी आशंकाकम हो जाती है । इसलिए मूंगफलीका तेल हृदयके लिए भी लाभदायक है ।
Leave a Reply