२५० से भी अधिक ‘एटीएम’ यन्त्रोंकी ‘हैकिंग’के आरोपी शाहनवाज व सगीर अन्य पांच आरोपियों सहित बनाए गए बन्दी
०५ दिसम्बर, २०२१
गाजियाबाद ‘पुलिस’द्वारा ‘बैंक एटीएम’के ‘हैकरों’का गुट बन्दी बनाया गया है । पकडे गए षड्यन्त्रकारी आरोपियोंके नाम शहनवाज, सगीर, मेहराज, उमर और जमीर हैं । सभी इस अपराधमें लगभग १२ वर्षोंसे सक्रिय थे । इन सभीने पूरे देशमें लगभग २५० ‘एटीएम हैक’ किए हैं एवं इसी मध्य इन्होंने लगभग ३० कोटि रुपए चुरानेमें सफलता प्राप्त की है । इन सभी आरोपियोंके ‘तार’ हैदराबादसे भी जुडे बताए गए हैं । वहीं इन्हें पकडकर छोडनेके अपराधमें नोएडा ‘पुलिस’के ‘इन्स्पेक्टर’ शावेज खान तथा ‘हेड कॉन्स्टेबल’को भी निलम्बित कर दिया गया था । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, इन सबका मुखिया कमल हैदराबादमें है । समाचारके अनुसार, वह एक विशेष प्रकारके ‘सॉफ्टवेयर’का प्रयोग करता था, जिससे किसी भी मूल्यके ४० नोट निकलते थे । आरोपियोंके नाइजीरियन गुटसे भी सम्बन्ध बताए जा रहे हैं । इस गुटने देहलीके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व बंगाल आदि प्रदेशोंमें भी अपराध किए हैं । इन्हें ‘एटीएम’के ‘सीसीटीवी फुटेज’के माध्यमसे ही बन्दी बनाया गया है । गुटका मुखिया शाहनवाज बिहारके किशनगंजसे ‘बीसीए’ कर चुका है । वहीं सगीर कक्षा ५ तक पढा है तथा वाहन चोरीके अपराधोंमें लिप्त बताया जाता है ।
देशमें घटित अपराधिक गतिविधियोंमें जिहादियोंका योगदान भी अल्प नहीं है । प्रत्येक क्षेत्रमें प्रसारित होते भ्रष्टाचार व अधर्मके विनाश हेतु अब हिन्दूराष्ट्रकी स्थापना अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply