सितम्बर १८, २०१८
दिल्लीसे सटे गाजियाबादमें ५० से अधिक लोगोंके धर्म परिवर्तन करनेका प्रकरण सामने आया है ! साहिबाबादमें ‘डिफेंस कॉलोनी’में रहने वाले हिमांशु कुमार मन्दिरमें बजरंग बलीकी प्रतिमापर चोला चढाने गए थे । हिमांशुका कहना है कि मन्दिरके पुजारीने उन्हें न केवल चोला चढाने से मना किया, अपितु उनके विरुद्ध जातिसूचक शब्दोंका भी प्रयोग किया और विरोध करने पर मारपीट करनेको सज्ज हो गया !
तत्पश्चात हिमांशु अपने घर गए और अपनी बात सबके सामने रखी, जिसके पश्चात क्षेत्रके सभी लोग एक स्थानपर जुटे और लोगोंने एकसाथ बौद्ध धर्म अपनानेकी बात निर्धारित की और रविवारके दिवस एकसाथ ५० से अधिक लोगोंने गाजियाबादके नवयुग विपणिके पास अम्बेडकर मैदानमें बौद्ध धर्म अपना लिया । इसके पूर्व गत शनिवारको लोगोंने पुजारीके विरुद्ध पुलिसमें भी परिवाद दी थी; लेकिन जब पुजारीको मन्दिर से हटा दिया गया तो लोगोंने अपनी परिवाद वापस ले ली ।
हिमांशुका कहना है कि बौद्ध धर्ममें किसीका अपमान नहीं किया जाता; इसलिए उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया है । यद्यपि इस विषयमें मन्दिरकी ओर से कोई कुछ बोलनेको सज्ज नहीं है । वहीं बौद्ध धर्मकी दीक्षा दिलवाने वाले धर्म प्रचारकका कहना है कि ६५ से ७० लोगोंको बौद्ध धर्मकी दीक्षा दी गई है !
“कहा सर्वसामान्य जनको दिशाहीन कर, निरीश्वरवाद बनाने वाले पन्थ और कहा आत्माकी सत्ताको परमसत्तासे एक करने वाला ‘सनातन धर्म’ ! हनुमानजीके तथाकथित भक्त हिमांशुका अहंकार इतना अधिक था कि किसीके थोडासा कुछ कहनेपर अपने ईश्वरको छोड स्वयं तो दिशाहीन हुआ ही, वरन् अपने साथ अन्योंको भी किया !भक्तशिरोमणि हनुमानजी भी ऐसे तथाकथित अहंकारी भक्तका क्या करेंगे !!” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply