‘मदरसे’में पाया गया अल्पवयस्क लडकीका शव, दुष्कर्मके पश्चात हुई हत्याकी आशङ्का
३१ अक्टूबर, २०२१
बिहारके बेतिया जनपदके एक ‘मदरसे’में एक अल्पवयस्क युवतीका शव पाया गया है । उसके साथ दुष्कर्म होनेकी आशङ्का जताई जा रही है । यह मदरसा नरकटियागंज शिकारपुर ‘थाना’ क्षेत्रमें स्थित है । ३१ अक्टूबर २०२१, रविवारको जब बच्चे ‘मदरसे’में पढने गए तो उन्होंने किशोरीके शवको देखा । बच्चे शव देखकर ‘मदरसा’ छोडकर भाग निकले और गांववालोंको इसके बारेमें सूचित किया ।
लडकीके परिवारके अनुसार, उनकी बेटी एक दिन पूर्व रात्रिके समय घरसे शौचके लिए निकली थी, जिसके पश्चात वह नहीं लौटी । धोबहा गांवके समीप हसनापुरमें लडकीकी हत्याका समाचार मिलते ही आसपासके क्षेत्रमें सनसनी फैल गई । युवतीका शव ‘मदरसा इस्लामिया’ धोबहाकी कक्षामें पाया गया । उसके मुख एवं गलेपर गहरी चोटोंके चिह्न पाए गए । ‘मदरसे’के मुखिया मदरीस मो. हशमुद्दीन और ‘सेक्रेटरी’ तैयब अंसारी व किशोरीके पितासे भी ‘पुलिस’ने पूछताछ की । उसके पिता श्रमिक हैं । किशोरीका आगामी वर्षमें विवाह होनेवाला था; किन्तु अकस्मात बेटीका, घरसे अनुपस्थित होनेपर परिवारवाले अत्यधिक दु:खी थे । उन्होंने लोकलाजके भयसे गांवमें किसीको भी नहीं बताया और बेटीको चुपचाप खोजनेमें लगे रहे । घरके पीछे बने ‘मदरसे’में किशोरीका शव मिलनेके पश्चात वे व्याकुल हो गए ।
जिहादी रात्रिके अन्धकारमें हिन्दू स्त्रियोंका अपहरण, दुष्कर्म और हत्याएं करनेके लिए घात लगाते रहते हैं । हिन्दुओंको ऐसे जिहादियोंसे सर्वथा सतर्क रहते हुए, बच्चोंकी सुरक्षाका ध्यान रखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply