बाडमेरकी युवतीको धर्मान्ध गुलजारके भगा ले जानेके प्रकरणमें मोड, युवती भागकर बाडमेर आई, कहा कि सऊदीमें बेचनेकी थी तैयारी !!


जनवरी १३, २०१९

लगभग नौ माह पूर्व घरसे बडौदाके लिए रवाना होकर गुम हुई १८ वर्षीया युवतीके जम्मू-कश्मीर निवासी एक युवकके साथ विवाह करनेके प्रकरणमें शुक्रवारको नूतन मोड आ गया है । लगभग एक माह पूर्व युवती श्रीनगरसे वापस बाडमेर आ गई । शुक्रवार, १२ जनवरीको उसने युवकपर गम्भीर आरोप लगाए हैं ।

युवतीने बताया कि बाडमेरके एक कैफेमें काम करनेवाले जम्मू कश्मीरी निवासी युवक गुलजार उसे सम्पादित चित्रसे भयादोहन (ब्लैकमेल) कर रहा था । उसे जम्मू-कश्मीर बुलाया तो वह भयसे वहां चली गई । उसने भयभीतकर विवाहके लिखितपत्र तैयार करवा लिए । वहां उसे गोमांस खाने, नमाज पढनेके लिए बल दिया ! उसके कुटुम्बके अन्य लोग उसपर अनुचित दृष्टि रखते थे । एक दिन जब गुलजार व उसका भाई उसे दुबईमें बेचनेकी तैयारी कर रहा था, तो आभास होनेपर वह श्रीनगरसे भागकर बाडमेर आ गई और परिजनोंको पूरी आपबीती बताई । इसके पश्चात अब परिजनोंने प्राणोंको संकट बताते हुए पुलिससे सुरक्षाकी मांग की है । लव जिहादका आरोप लगाते हुए तैयार किए गए अयोग्य लिखितपत्रकी जांचकर न्यायकी मांग की है ।

बाडमेरकी १८ वर्षीया एक युवती १६ मार्च, २०१८ को बाडमेरसे बडौदाके लिए बससे रवाना होकर बीच राहमें गुम हो गई थी । युवती अहमदाबादमें उतरी और वायुयानसे देहली और इसके पश्चात श्रीनगर पहुंच गई थी । परिजनोंने श्रीनगरके कुपवाडा निवासी गुलजार नामक युवकपर अपहरणकर युवतीको भगा ले जाने और बलपूर्वक धर्म परिवर्तन करवाकर विवाह किए जानेके आरोप लगाए थे । ३८ दिवस पश्चात गुलजारने ‘फेसबुक’से २४ अप्रैलको वीडियो जारीकर युवतीकी सहमतिसे विवाह करना बताया था । इसके पश्चात युवतीके पिताने उच्च न्यायालयमें याचिका प्रविष्टकर विवाहके लिए बनाए गए पत्रोंको चुनौती दी गई । युवतीके पिताके अनुसार जिन तिथिके लिखितपत्र जारी हुए हैं, उस समय युवती बाडमेर और बडौदामें थी ।

पीडिताने बताया कि ‘फेसबुक’पर जो वीडियो जारी किया उसे भी दबावमें वक्तव्य देकर बनाया और २० बार सम्पादात किया गया । उसके निकाहके लिखितपत्र अयोग्य हैं ।

पीडिताने कहा कि नवम्बर, २०१८ में गुलजार और उसके भाई इकबालके मध्य बात करते हुए सुना था । दोनों उसे दुबईमें बेचकर बडी राशि मिलनेकी बात कर रहे थे । इसपर वह भयभीत हो गई । कुछ दिवस पश्चात जब गुलजारने श्रीनगरमें एक ‘कैफे’पर चाकरी आरम्भ की तो उसने पैसे चुराए और पासके एक ‘ई-मित्र’से वायुयानका टिकट करवाया ।

पिताने कहा कि पुलिस लगातार आश्वासन दे रही है; परन्तु कार्यवाही आगे नहीं बढ रही है । हमारे प्राणोंको संकट है । दोषियोंको शीघ्रातिशीघ्र दण्ड मिलें !

 

“आजके युवाओंकी संस्कारहीनताका परिणाम माता-पिताको भी भोगना पडता है । आए दिन समाचार पत्रोंमें और हिन्दुवादी संगठनोंद्वारा धर्मान्धोंके लव-जिहादके विषयमें चेताया जाता है; परन्तु आजकी तथाकथित आधुनिक व धर्मनिरपेक्षवादी युवतियां इसे उपहासमें लेती हैं, तदोपरान्त किसी धर्मान्धके वशमें हो स्वयं व अपने कुटुम्बको भी ले डूबती हैं ! और इसके समान उत्तरदायी वे धर्महीन माता-पिता भी है, जो न ही स्वयं धर्म पालन करते हैं, सिनेमाघरोंमें जाकर पद्मिनी सदृश हिन्दू हृदय सम्राज्ञी क्षत्राणियोंका अनादर करनेवाले चलचित्र दिखाते हैं, तदोपरान्त शासनसे सहायता मांगते हैं ! हिन्दुओ ! स्मरण रहे कि जो संस्कार आप बालकको दे रहे हैं, वहीं वह उपजता है ! और खिलजीको माननेवाला समाज कभी रानी पद्मिनी जैसी क्षत्राणियां नहीं उत्पन्न कर सकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution