गोपालगंजमें हिन्दुओंकी बुद्धिभ्रष्टता, भगवानके दरबारमें आरतीके स्थानपर ‘ऑर्केस्ट्रा’पर अश्लील नृत्य !!


अक्तूबर २४, २०१८

बिहारके गोपालगंजमें सोमवार, २२ अक्तूबरको आयोजित महाबीरी अखाडा जुलूसमें धर्म और आस्थाके नामपर एक बार पुनः अश्लीलता परोसी गई ! यहां थावे प्रखण्ड मुख्यालयमें आयोजित महाबीरी अखाडामें डीजेपर अश्लील नृत्यका आयोजन किया गया, जिसमे दिनभर लोग नाचते रहे !

यह महाबीरी अखाडा जुलूस दिनभर गाजे बाजे और हाथी-घोडोंके साथ निकाला गया; लेकिन इसके साथ ही प्रतिबन्धित डीजेपर ‘ऑर्केस्ट्रा’का आयोजन किया गया ! यहां ट्रैक्टर ट्रालीपर विशाल मंचका निर्माण किया गया था ।  बडे बडे ध्वनिविस्तारकोंमें हिंदी और भोजपुरीके अश्लील गाने बज रहे थे और बार बालाएं नाच रही थीं !

महाबीरी अखाडा जुलूसमें जिला प्रशासनने किसी प्रकारके डीजे और ऑर्केस्ट्राके आयोजनपर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है । इसके पश्चात् यहां महाबीरी अखाडामें ऐसे आयोजन अब साधारण बात हो गई है ।

 

“धर्माच्युत हुए हिन्दुओंमें ‘डीजे’ आदिकी कुप्रथा गत कुछ समयसे प्रचलित हुई है ! ‘देव सात्विकतामें विराजते हैं’, इतना सरलसा तथ्यका ज्ञान न रख आडम्बर करने वाले धर्मविहीन लोग क्या हिन्दू कहलाने योग्य हैंं ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution