गुजरातके हिन्दू युवकने इस्लाम स्वीकारकर मुस्लिम लडकीसे किया विवाह, अब की आत्महत्या !


जनवरी १८, २०१९


गुजरातके पीयूष सोलंकीको (२२) मुस्लिम लडकी सलीनासे प्रेम था । सलीना मुस्लिम थी; इसलिए उसने पीयूषका धर्म परिवर्तन करवाया ! पीयूष, सलीनाके प्रेममें धर्म परिवर्तनकर सलीम बन गया ! उसने कभी नहीं सोचा था कि जिस लडकीसे वह इतना प्रेम करता है, वही उसकी मृत्युका कारण बनेगी ।
पुलिसने बताया कि सलीनाका पूर्व पति इदरिश सिपाही (२२) सलीमके पास आया और उसने सलीनाके साथ ली गईं आन्तरिक क्षणोंके चित्र उसे दिखाए । ये चित्र देखकर पीयूष तनावमें आ गया और उसने आत्महत्या कर ली । जामनगर जनपदकी ध्रोल पुलिसने बताया कि पीयूषका शव उसके गायत्रीनगर स्थित घरमें पंखेसे लटकता मिला ।

थानेके एसआई केएस डालसनियाने बताया कि सलीनाका विवाह तीन वर्ष पूर्व इदरिशसे हुआ था । इदरिशसे तलाकके पश्चात उसने २०१७ में पीयूषसे निकाह कर लिया था । पुलिसने बताया कि सलीनाने अपने पूर्व पतिके विरुद्ध परिवाद दी है । अभियोग प्रविष्ट कर लिया गया है ।

 

“लव जिहादका लक्ष्य हिन्दू युवतियां बनती आई हैं; परन्तु वासनान्ध आजके युवक भी यदि इसके लक्ष्य बने तो विचित्र नहीं लगना चाहिए । आजके युवाओंको धर्मशिक्षण नहीं दिया जाता है, जिससे उसमें धर्माभिमान न होनेके कारण वह वासनान्ध होकर धर्मपरिवर्तन तक कर सकता है ! यदि मुस्लिम युवती प्रेम करती तो क्या वह पीयूषका धर्म परिवर्तन कराती ? ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution