भारत विरोधी संस्था ‘इण्डियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’के (IAMC के) कार्यक्रममें हामिद अंसारी और स्वरा भास्कर, पाक आतङ्कियोंसे है सम्बन्ध, भारतमें हिंसा भडकानेमें भी भूमिका
२६ जनवरी, २०२२
भारतके पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और ‘बॉलीवुड’ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘IAMC’के एक कार्यक्रममें अतिथिके रूपमें जा रहे हैं । इसे लेकर उनपर प्रश्न उठ रहे हैं; क्योंकि अबतक ‘IAMC’की भूमिका भारत विरोधी रही है और मुसलमानोंके हितके नामपर वह राष्ट्रके विरुद्ध प्रचार करता रहा है । अमेरिकामें ‘भारतमें मुसलमान सङ्कटमें’वाला वातावरण बनानेमें उसकी भूमिका है । साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय ‘मीडिया’में भी ऐसा प्रचलन चलाता है ।
इस संस्थाके संस्थापक शेख उबैदने रोहिंग्या मुसलमानोंके नामपर धनराशि एकत्रित की और ‘अमेरिकी अन्तरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतन्त्रता आयोगमें (USCIRF में)’ भारतको वर्ज्य सूचीमें (ब्लैकलिस्टमें) नामांकित करनेके लिए पक्ष जुटाव (लॉबिंग) किया था और इसके लिए धन भी व्यय किया था । ये वर्तमान नरेंद्र मोदी शासनको ‘फासीवादी’ बताता है ।
हिन्दू राष्ट्रवादको चिन्ताका विषय बतानेवाले हामिद अंसारी और मुसलमानोंके साथ बैठकर नागरिकता संशोधन अधिनियमका गला फाड-फाडकर विरोध करनेवाली स्वरा भास्करसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है ? ऐसे राष्ट्रदोही लोग भारतका अन्न ग्रहणकर पाकिस्तानका गुणगान करते हैं और पाकिस्तानके सङ्केतोंपर भारतका विश्वभरमें अपमान करते हैं । केन्द्र शासनको ऐसे लोगोंकी गतिविधियोंपर सतर्क रहना अत्यावश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply