राजेश यादव बनकर अब्दुल मोमिनने फंसाया, बलपूर्वक करवाया धर्मान्तरण, उत्तरप्रदेशमें एक और ‘लव-जिहाद’


०१ दिसम्बर, २०२१
         उत्तरप्रदेशके हमीरपुर जनपदकी एक अवयस्क हिन्दू लडकीको एक मुसलमान युवकने राजेश यादव नाम बताकर प्रेमजालमें फंसाया ।
             घटना २०१८ की है जब आरोपीने दूरभाषद्वारा उससे मित्रता की । उसे विवाहका झांसा देकर भगा ले गया । पहले बलरामपुर, वहांसे मुंबई लेकर गया । वहां बलपूर्वक धर्मान्तरण करवाकर ‘निकाह’ किया । उसका नाम परिवर्तित करके आयशा मोमिन रख दिया । अब्दुल उससे मारपीट भी करता रहा । उसे एक बच्चा भी हुआ ।
             लडकीके अचानक चले जानेपर परिजनने ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया; परन्तु ‘पुलिस’ लडकीको ढूंढनेमें असफल रही । जब लडकीको ज्ञात हुआ कि वह पहले तीन विवाह कर चुका है, तो वह किसी प्रकार भागकर अपने परिजनके निकट पहुंची । मोदहा ‘पुलिस थाने’में मुख्य ‘पुलिस’ अधीक्षकके आदेशपर आरोपीके विरुद्ध धारा-४२०, ३७६ व ४६१ तथा ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है ।
     उत्तरप्रदेशमें बलपूर्वक धर्मान्तरण व ‘लव-जिहाद’के विरुद्ध कठोर विधान गठित किया गया है; तथापि जिहादी नहीं सुधर रहे हैं । इस अपराधके लिए त्वरित मृत्युदण्डका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution