कर्नाटकमें ‘मस्जिदों’पर लगे भोंपुओंके विरोधमें श्रीराम सेनाद्वारा हनुमान चालीसा पठन !


१० मई, २०२२
        कर्नाटकमें ‘मस्जिदों’पर लगे भोंपुओंके विरोधमें श्रीराम सेना ने ९ मईसे आन्दोलन आरम्भ किया है । राज्यके लगभग १ सहस्र मन्दिरोंमें प्रातः ५ बजेसे भोंपुओंपर हनुमान चालीसा लगाई गई थी । राज्यके विशेष रूपसे विजयपुर, मैसुरू, बेलगाव आदि जनपदोंमें यह आन्दोलन आरम्भ किया गया । श्रीराम सेनाके संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिकने राज्यके १ सहस्रसे अधिक मन्दिरोंपर लगे भोंपुओंद्वारा हनुमान चालीसा लगानेका आवाहन किया था । उन्होंने राज्य शासनको ८ मईतक ‘मस्जिदों’पर लगे भोंपू हटानेकी समय मर्यादा दी थी; परन्तु शासनने उस सन्दर्भमें कुछ नहीं किया; इसलिए उन्होंने यह आन्दोलन आरम्भ किया है । भोंपुओंसे राज्यमें तनाव निर्माण होनेकी आशंकाको देखते हुए भोंपू लगाए गए, १ सहस्र मन्दिरोंके बाहर अतिरिक्त ‘पुलिस’बल नियुक्त करनेका आदेश दिया गया है । उसके साथ ही समग्र राज्यमें ‘पुलिस’को सतर्क रहनेके आदेश दिए गए हैं । सर्व ‘पुलिस थानों’में वैसी सूचना दी गई है ।
      सभी हिन्दुओंको हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका ध्येय रख, एकजुटता सिद्ध करते हुए, सक्रियता बनाए रखना है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
साभार : https://sanatanprabhat.org 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution