जिस पाठशालामें हुआ था रामायणका अश्लील मंचन, वहांके कर्मचारी करेंगे प्रायश्चित स्वरूप एक सप्ताहतक गौसेवा
१४ नवम्बर, २०२१
हरियाणाके फतेहाबादके ‘डीएवी पब्लिक स्कूल’ तथा ‘सेन्ट मेरी पब्लिक स्कूल’पर गत दिनों हिन्दुओंकी भावनाओंको ठेंस पहुंचानेका आरोप लगा था । इनमेंसे एक पाठशालाने अपने कुकृत्य हेतु क्षमायाचना की है ।
‘डीएवी स्कूल’में श्रीराम लक्ष्मणसे सम्बन्धित आपत्तिजनक मंचन किया गया था, जिसका दृश्यपट सार्वजनिक हो गया । बजरंगदलने दोनों पाठशालाओंके आपत्तिजनक मंचन करनेवालोंपर वहांके संचालकों, अध्यापकोंपर कार्यवाही करनेकी मंशा व्यक्त की थी ।
‘डीएवी पब्लिक स्कूल’की प्रधानाध्यापिकाने क्षमायाचना की है । वे अपने कर्मचारियों, अध्यापकों समेत प्रायश्चित स्वरूप गौशालामें ७ दिवस सेवाकर, हरे चारेका प्रबन्ध भी करेंगे ।
हिन्दुओंको मुखर होकर ऐसी घटनाओंपर तीव्र विरोध प्रकट करना चाहिए, जिससे हिन्दू जनमानसमें जाग्रति आए तथा अन्य जन हमारे धर्मका उपहास करनेका दुःसाहस न कर सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply