बिहारमें हनुमानजीके मन्दिरके वृद्ध एवं अपंग पुजारीपर ‘गोलीबारी’


२१ मार्च, २०२२
      बिहारमें अपराध बढते जा रहे हैं । एक वर्तमान प्रकरणके अन्तर्गत बिहारके बक्सर जनपदके धनसोई ‘पुलिस थाने’की सीमामें स्थित कुडवा ग्रामके हनुमानजी मन्दिरके वृद्ध एवं अपंग पुजारी श्री. काशीनाथ पाण्डेपर अज्ञातोंने ३ ‘गोलियां’ बरसाईं । पुजारी मन्दिरके एक कक्षमें सो रहे थे, ठीक उसी समय आरोपियोंने उनपर ३ ‘गोलियां’ चलाईं । ‘गोली’ चलनेका स्वर सुनकर चारों ओरसे ग्रामीणोंने मन्दिरकी दिशामें दौडते हुए ‘पुलिस’को इस घटनाके सन्दर्भमें अवगत कराया । चोटिल पुजारीको चिकित्सालयमें प्रविष्ट किया गया है ।
       एक निःसहाय व्यक्तिपर इस प्रकार ‘गोलीबारी’ करना परिलक्षित करता है कि बिहारमें दुर्जनोंका मनोबल सातवें आकाशमें है । ऐसी दुःस्थितिका स्थाईरूपसे समाधान भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution