‘पद्मावत’के बाद ‘लवरात्रि’पर विरोध, विश्व हिंदू परिषदने दी प्रदर्शन रोकनेकी चेतावनी


मुंबईः संजय लीला भंसाली निर्देशित चलचित्र ‘पद्मावत’को लेकर जिस तरह से पूरे भारतमें विरोध हुआ था, उसे देखकर अब लोगोंको इतिहासपर आधारित फिल्म बनानेमें भय लगने लगा है। अब सलमान खानकी आने वाली चलचित्र ‘लवरात्रि’को लेकर हंगामा मचा है। इस बार ये विरोध करणी सेनाने नहीं बल्कि विश्व हिंदू परिषदने किया है।

विश्व हिंदू परिषदने (वीएचपी) कहा है कि वो सलमान खानकी आने वाली चलचित्र ‘लवरात्रि’का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। चलचित्रका नाम ‘लवरात्रि’ हिंदू त्योहारका नाम बिगाडता है। वीएचपीके अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमारने कहा- हम इसे देशके सिनेमाघरोंमें नहीं चलने देंगे, हम नहीं चाहते कि हिंदुओंकी भावनाएं आहत हों अगर ऐसा हुआ तो हिंसा होगी।
कुमारने कहा , ‘यह चलचित्र हिंदू त्योहार नवरात्रिकी पृष्ठभूमिमें बनी है और नाम इसके अर्थको विकृत करता है।
बता दें नवरात्रि देवी दुर्गाके नौ अवतारोंकी पूजाके लिए नौ रातोंतक चलने वाला पर्व है। इसमें देशभरमें उत्सवोंका आयोजन होता है, गुजरात इसके लिए प्रसिद्ध है। लवरात्रि गुजरातपर केंद्रित बताई जा रही है और चलचित्र इस साल पांच अक्तूबरको प्रकाशित हो सकती है और देशभरमें लगभग इसी समय नवरात्रि मनाई जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution