हिन्दू महिलाको सार्वजनिक स्थलसे ‘घसीट’ ‘कार’में ले गए अपहरणकर्ता, दुष्कर्मके पश्चात बलात ‘निकाह’, किशोरका भी ‘बन्दूक’की ‘नोक’पर दुराचारके पश्चात धर्मान्तरण
२२ दिसम्बर, २०२१
कश्मीरमें मानवाधिकारकी दीनतापूर्वक याचना करनेवाले, पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक हिन्दू समुदायपर हो रहे निरन्तर आक्रमणोंको देख शान्त हैं । इसी क्रममें अल्पसंख्यक हिन्दू समुदायकी महिलाको लेकर एक हृदयको विदीर्ण कर देनेवाला दृश्यपट सामने आया है । दृश्यपटमें दिखाया जा रहा है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थलसे एक हिन्दू महिलाका अपहरण कर लिया । महिला सहायताके लिए चीत्कार करती रही; परन्तु जनसमूह केवल मूकदर्शक बना रहा और आरोपित उसे ‘कार’में डालकर ले गए ।
इस घटनाका दृश्यपट ‘भाजपा’ नेता मनजिंदर सिंह सिरसाने साझा किया है । उन्होंने कहा कि यह घटना पाकिस्तानके सिंध प्रान्तकी है ।
अपने अन्य ‘ट्वीट’में सिरसाने अपहृत पीडिताके विषयमें बताया है । उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया तत्पश्चात बलात इस्लाममें परिवर्तित किया गया था । उसका अपहरण करनेवाला भाई खान, जो ३१ वर्षका है, उससे ‘निकाह’ किया; यद्यपि वह पूर्वसे ही विवाहित है । पाक ‘मीडिया’द्वारा इसे सहमति विवाहके रूपमें प्रदर्शित करते देखना लज्जाजनक है ।”
इसके साथ ही ‘बीजेपी’ नेताने एक और दृश्यपट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि १४ वर्षके हिन्दू लडके अवनीश कोल्हीको ‘बन्दूक’की ‘नोक’पर उसके घरसे अपहरण कर लिया गया । उसके पश्चात उसका यौन शोषण किया गया । तत्पश्चात बलात धर्मान्तरण करा दिया गया ।
पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंकी दुर्दशा किसीसे छुपी नहीं है । भारतके हिन्दुओंको सार्वजनिक मंचोंसे इसका विरोध करना चाहिए और समूचे विश्वसे भी सभी हिन्दुओंद्वारा संगठित होकर इस अनाचारके विरुद्ध मुखर होकर स्वर उठना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply