शौचालयोंमें भगवान शिव और ॐ की ‘चित्रवाली टाइल्स’, मुसलमान महिला ग्राम प्रधानका पति बन्दी
०९ जून, २०२२
उत्तर प्रदेशके सीतापुर जनपदकी मुसलमान महिला ग्राम प्रधानका पति बुनियाद और उसका सहयोगी नसीमुल्ला बन्दी बनाया गया है । ग्राम प्रधान रेशमा और उसके पतिपर शौचालयोंके भीतर हिन्दू देवी-देवताओंकी चित्रवाली ‘टाइल्स’ लगवानेका आरोप है । इसकी जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठनोंके विरोध करनेपर ‘पुलिस’ने प्रकरण प्रविष्ट करते हुए २ नामजद आरोपितोंको बन्दी बनाया है । तीसरे अरोपित रेशमाको अभीतक बन्दी नहीं बनाया गया है । ये ‘टाइल्स’ लगभग ४ वर्षसे शौचालयोंमें लगे हैं । इन सभीके कुकृत्योंसे क्षेत्रमें तनावकी स्थिति हैं । परिवादके पश्चात ‘पुलिस’ने आरोपितोंपर ‘आईपीसी’की धारा २९५-‘ए’के अन्तर्गत कार्रवाई की है । तनावको देखते हुए गांवमें ‘पुलिस’बल नियुक्त कर दिया गया है ।
विधर्मियोंद्वारा हिन्दू जनमानसको पीडितकर स्वयं व समाज व्यवस्थाको पतित करना ही ध्येय रह गया है, जिसका विरोध किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply