कश्मीरके कुलगाममें एक और हिन्दूकी हत्या, आतङ्कियोंने अधिकोषमें (बैंकमें) घुसकर राजस्थानके विजय कुमारको मारी ‘गोलियां’


२ जून, २०२२
      जम्मू-कश्मीरमें आतङ्कियोंने एक और हिन्दूकी हत्या कर दी है । गुरुवारको (२ जून २०२२ को) आतङ्कियोंने कुलगाममें एक ‘बैंक मैनेजर’पर ‘फायरिंग’ की । ‘बैंक मैनेजर’ विजय कुमारको गम्भीर परिस्थितिमें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचारके मध्य उनकी मृत्यु हो गई ।
      विजय कुमार कुलगामके मोहनपोरामें इलाकी देहाती ‘बैंक’में नियुक्त थे । जानकारीके अनुसार, दक्षिण कश्मीरके कुलगाम जनपदके आरेह मोहनपुरा गांवमें गुरुवारको आतङ्कवादी ‘बैंक’में घुस गए और वहांपर उन्होंने ‘बैंक मैनेजर’को ‘गोल‍ियों’से ‘भून’ डाला और घटना स्थलसे भाग निकले । वे राजस्थानके हनुमानगढके रहनेवाले थे । सुरक्षाबलोंने क्षेत्रको घेरकर ‘सर्च ऑपरेशन’ आरम्भ कर दिया है । इस मध्य कश्मीरमें कार्य कर रहे हिन्दू समुदायके लोगोंने जम्मूमें विरोध-प्रदर्शनकर सुरक्षाकी मांग की ।
     जम्मू-प्रशासनने आतङ्की घटनाओंको देखते हुए, बुधवारको (१ जून २०२२ को) प्रधानमन्त्री विशेष ‘पैकेज’के अन्तर्गत कश्मीरमें नियुक्त सभी हिन्दू कर्मचारियोंका जनपद मुख्यालयपर स्थानान्तरण करनेका निर्णय लिया था । आदेशके अनुसार, कश्मीरमें ‘पीएम पैकेज’के अन्तर्गत नियुक्त हिन्दू समुदायके कर्मचारियोंको त्वरित सुरक्षित स्थानोंपर नियुक्त किया जाएगा ।
      कश्मीरमें आए दिन हिन्दुओंको ही लक्ष्य बनाया जा रहा है और अब देशके मुखियाने उनकी रक्षाके लिए उनका स्थानान्तरण करनेकी घोषणा कर दी है, जिससे वे सुरक्षित रह सकें । यह सब कबतक चलता रहेगा मोदीजी ?, स्थानान्तरणके स्थानपर आक्रमणकी योजना बनाई जानी चाहिए, ऐसी अपेक्षा देशकी जनताको आपसे (मोदीजीसे) है । हुतात्माओंका बलिदान व्यर्थ न जाए, ऐसा जनमानसके मनमें है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution