‘भारत-माता क्या होती है ?’ मुसलमान छात्रोंने ‘भारत माताकी जय’ बोलनेपर, हिन्दू छात्रोंको घेरकर पीटा
१३ अक्टूबर, २०२१
मध्य प्रदेशके आगर-मालवा जनपदमें ‘भारत-माताकी जय’ बोलनेको लेकर हुए विवादके पश्चात, मुसलमान छात्रोंने हिन्दू छात्रोंको लाठियोंसे पीटा और आरोपियोंने पुनः ‘भारत माताकी जय’ बोलनेपर हत्या करनेकी धमकियां भी दीं । ‘पुलिस’ने आरोपियोंके विरुद्ध मारपीट, बलवा (उपद्रव) और एससी/एसटीके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्टकर जांच आरम्भ कर दी है । आगर-मालवा जनपदके बडौद ‘थाना’ क्षेत्रकी एक पाठशालामें १२ अक्टूबर २०२१, मंगलवारको प्रातः प्रार्थना और राष्ट्रगानके पश्चात, छात्र ‘भारत माताकी जय’के उद्घोष कर रहे थे; किन्तु कुछ मुसलमान छात्रोंने ऐसा करनेसे मना किया । भरत सिंह नामके एक छात्रने इसका कारण पूछा, तो मुसलमान छात्रोंने कहा कि ‘भारत माता क्या होती है ?’ आम्बा बडौद गांवके रहनेवाले, १२वीं कक्षाके छात्र भरत पुत्र दिलीप सिंहने ‘पुलिस’में परिवाद किया कि पाठशालासे अवकाश होनेके पश्चात, मार्गमें ताहिर, आजाद, पिंटू, शकील, अजहर और शैफी समेत कई अन्य लोगोंने हमें रोककर, सभीने मिलकर हमें लाठियोंसे पीटा । इस मध्य १० लोग और आ गए । उन्होंने अपशब्द कहे और पुनः ऐसा करनेपर हत्या करनेकी धमकी भी दी । बडौद थानेके ‘एसएचओ’ विवेक कानूडियाने ९ ज्ञात और ९ अज्ञात आरोपियोंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है तथा अतिरिक्त ‘पुलिस’ बलकी नियुक्ति कर दी गई है ।
जो धर्मान्ध जिहादी, आज हिन्दू बहुल भारतमें, हिन्दुओंके भारत माताकी जय बोलनेपर आपत्ति ले रहे हैं, यदि आज भी हिन्दू न जागे तो वे हिन्दुओंको हिन्दू रहने भी नहीं देंगे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply