पाकिस्तानमें हिन्दू शिक्षकको २५ वर्षका कारावास, छात्रने लगाया था ‘पैगंबर मोहम्मद’के अपमानका मिथ्या आरोप


८ फरवरी, २०२२
     पाकिस्तानमें न्यायालयने एक हिन्दू शिक्षकको मिथ्या आरोपके पश्चात भी २५ वर्ष कारावासका दण्ड सुना दिया । एक छात्रने नोटन लाल नामके शिक्षकपर आरोप लगाया था कि उर्दूकी कक्षाके मध्य उन्होंने पैगंबर मोहम्मदका अपमान किया । मोहम्मद एहतिशामने कालान्तरमें मान भी लिया था कि उसने नोटन लालपर मिथ्या आरोप लगाया; परन्तु न्यायालयने ‘दबाव’में आकर शिक्षकको दण्ड सुना दिया । ये घटना पाकिस्तानके सिंध प्रान्तके घोटकीमें वर्ष २०१९ में हुई थी । नोटन लालको ‘पुलिस’ने बन्दी बना लिया था । छात्रके मिथ्या आरोपोंके पश्चात घोटकीमें हिन्दुओंके विरुद्ध ‘दंगा’ भी हुआ था । इस ‘दंगे’को मियां मिट्ठूने भडकाया था । मियां मिट्ठूपर दर्जनों हिन्दू और सिख लडकियोंको अपहरणकर उन्हें बलात मुसलमान बनानेका आरोप लगता रहा है ।
      नोटन लालके प्रकरणने समूचे विश्वका ध्यान अपनी ओर खींचा था । अमेरिकाके अन्तरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतन्त्रता सम्बन्धी आयोगने भी इस प्रकरणमें पाकिस्तानको घेरा था । अमेरिकाने नोटन लालको मुक्त करनेके लिए भी पाकिस्तानपर दबाव डाला था; किन्तु उनकी मुक्ति (रिहाई) नहीं हो सकी । नोटन लाल आरोपोंके पश्चातसे ही कारागृहमें थे । अब न्यायालयने दण्ड सुनाकर नोटनको समूचे जीवन कारागृहमें रहनेका दण्ड दे दिया है । पाकिस्तानके सभी हिन्दू, सिख और ईसाई इस प्रकारके मिथ्या आरोपोंको निरन्तर झेलते रहते हैं । धार्मिक अल्पसंख्यकोंपर इस्लामके विरुद्ध बोलनेका आरोप लगाकर उन्हें प्रताडित करनेका खेल वहां खेला जाता है ।
      ‘वर्ल्ड’ सिंधी कांग्रेसकी अध्यक्ष (चेयरपर्सन) रूबिनाने कहा कि पाकिस्तानका इमरान शासन कराची प्रकरणसे ध्यान भटकानेके लिए ‘जानबूझकर’ ऐसा कर रहा है । यह पूर्ण रूपसे राजनीतिसे प्रेरित है । इसके माध्यमसे हिन्दू सिंधियोंका दमन करनेके साथ ही भयभीत करनेका प्रयास किया जा रहा है ।
      पाकिस्तानमें हिन्दुओंपर हो रहे अत्याचार किसीसे छुपे नहीं है; परन्तु वहांका न्यायालय भी शासन और आतङ्कवादियोंके प्रभावमें आकर निर्णय लेता है, यह उपर्युक्त प्रकरणसे स्पष्ट हो गया है । अब ऐसे प्रकरणपर किसी ‘मानवतावादी’ संगठनका ध्यान नहीं जाएगा और न ही ‘यूएन’में यह विषय कोई उठाएगा । केवल भारतमें ही किसी मुसलमानपर कुछ होता है, तो उसका विश्व पटलपर प्रचार किया जाता है । यह स्थिति परिवर्तित हो, इस हेतु भारतको विश्वशक्तिके रूपमें उभरना ही होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution