जनवरी ३१ २०१९
अमेरिकाके केंटुकी राज्यमें घृणा अपराधके अन्तर्गत एक हिन्दू मन्दिरमें तोडफोड की गई, भगवानकी प्रतिमापर काला रंग छिडक दिया गया और मुख्य सभामें रखी कुर्सीपर चाकू गोदा गया है । लुइसविले नगरमें स्थित स्वामीनारायण मन्दिरमें रविवारकी रातसे मंगलवारके मध्य यह घटना हुई । स्थानीय मीडियामें आए समाचारोंके अनुसार, तोडफोडमें भगवानकी प्रतिमापर काला पेंट छिडक दिया गया, खिडकियां तोड दी गईं, भित्तपर अनुचित सन्देश और चित्र बना दिए गए । कुर्सीपर चाकू गोद दिया गया और सभी अलमारियां खाली पडी हुई थीं ।
केंटुकीके लुइसविलेमें रहनेवाला भारतीय-अमेरिका समुदाय इस घटनासे सकतेमें है । अधिकारी प्रकरणको घृणा अपराध मानकर इसकी जांच कर रहे हैं । घटनाकी निन्दा करते हुए लुइसविलेके मेयर ग्रेग फिशरने नगरके लोगोंसे ऐसे घृणा अपराधोंके विरुद्घ खडे होनेकी विनती की । बुधवारको निरीक्षण करनेके पश्चात फिशरने कहा कि जब भी हम घृणा या कट्टरपन्थ देखेंगे, उसके विरुद्घ खडे होंगें ।
उन्होंने कहा, “इस मन्दिरमें तोडफोड होना इस बातका उदाहरण है कि हमें एक नगर और एक राष्ट्रके रूपमें एक-दूसरेके आदर्शोंको लेकर और कार्य करनेकी आवश्यकता है ।” स्वामीनारायण मंदिरके राज पटेलने कहा कि आप चाहे किसी भी धर्मसे हों; परन्तु ऐसा होना निन्दनीय है ।
“समूचे विश्वमें सम्भवतः एक ही धर्म ऐसा है, जो विडम्बनाका लक्ष्य बन रहा है, वह है सनातन हिन्दू धर्म ! कारण केवल एक ही है, वह है, आधुनिकताके रंगमें रंगे सनातनी हिन्दू ! जबसे हिन्दुओंने साधनाको छोड पाश्चात्योंके रंगमें रंगना आरम्भ किया है, तबसे उनमें धर्माभिमान शून्य हो गया है और जिनका धर्माभिमान शून्य हो जाए उनके स्वाभिमानकी रक्षा कौन कर सकता है ? कहा गया है, धर्मो रक्षति रक्षितः !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply